February 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या 21 सितंबर *बिजली के करंट से युवक की मृत्यु*

अयोध्या 21 सितंबर *बिजली के करंट से युवक की मृत्यु*

*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां की रिपोर्ट*

अयोध्या 21 सितंबर *बिजली के करंट से युवक की मृत्यु*

*निर्मल खत्री व रुश्दी मियां ने परिजनों को बंधाया ढांढस*

भेलसर(अयोध्या)मवई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरौली में रविवार की शाम को बिजली के करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी।
ग्राम बरौली के दस्तगीर खां का लड़का जुनेद खाँ19 वर्ष घर मे चार्जर लगा रहा था अचानक बिजली का करंट उसके हाथ मे लगा जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा।घर वाले जुनेद को लेकर अस्पताल जा रहे थे रास्ते मे उसकी मृत्यु हो गयी।बताते चलें कि एक पखवारा पूर्व दस्तगीर खाँ के पौत्र का निधन हो गया था उसके एक सप्ताह बाद उनकी मां का निधन हो गया था।एक पखवारा के अंदर तीन तीन मौत से गांव में कोहराम मच गया।उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद डाक्टर निर्मल खत्री व पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां व पूर्व ब्लाक प्रमुख निशात अली खां,डाक्टर अनवर हुसैन खाँ,डाक्टर एहतिशाम हुसैन खाँ,नगर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक रूदौलवी,युवक कांग्रेस अध्यक्ष मसरूर खान ने ग्राम बरौली पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया।