April 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या 20 अप्रैल 26*कम्पोजिट विद्यालय के अध्यापकों एंव बच्चों ने निकाली स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली

अयोध्या 20 अप्रैल 26*कम्पोजिट विद्यालय के अध्यापकों एंव बच्चों ने निकाली स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली

अयोध्या 20 अप्रैल 26*कम्पोजिट विद्यालय के अध्यापकों एंव बच्चों ने निकाली स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली

बच्चों को विद्यालय तक पहुंचाना हम सबकी सामुहिक जिम्मेदारी है :अकील आनन्द

भेलसर(अयोध्या)शिक्षा क्षेत्र रूदौली के कंपोजिट विद्यालय गनौली के अध्यापकों एंव बच्चों ने विद्यालय प्रांगण से तपती धूप में स्कूल चलो अभियान के तहत सोमवार को जागरूकता रैली निकाली जो विद्यालय से निकलकर ग्राम पंचायत गनौली में घर घर जाकर अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।स्कूल चलो अभियान रैली का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के गांवों से अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना और अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर”हम बच्चों का नारा है,शिक्षा अधिकार हमारा है।”
“कोई न छूटे अबकी बार, शिक्षा है सबका अधिकार।”मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ,स्कूल में चलकर नाम लिखाओ।””हर घर में एक दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा”दीप से दीप जलाएंगे, साक्षर देश बनाएंगे,सब पढ़े सब बढ़ें और आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जरूर जाएंगे “एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा” जैसे नारों के साथ क्षेत्र के ग्राम पंचायत गनौली में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इसके साथ ही माइक से स्कूल चलो अभियान से संबंधित प्रेरणा गीत प्रसारित किए जा रहे थे।स्कूल चलो रैली के दौरान ग्रामीणों को प्रधानाध्यापक अकील अहमद द्वारा समझाया गया कि शिक्षा ही बच्चों के उज्जवल भविष्य की कुंजी है और हर बच्चे को विद्यालय तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें जिससे उनकी पढ़ाई बाधित न हो। प्रधानाध्यापक द्वारा ग्रामीणों को बताया गया कि विद्यालय में प्रशिक्षित एंव कुशल अध्यापकों के साथ ही प्रांगण में स्मार्ट क्लास,LBD लैब उपलब्ध है जिसमें बच्चों को रुचिकर तरीके से शिक्षा दी जाती है राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा की तैयारी, नवोदय विद्यालय एवं आश्रम पद्धति विद्यालय में प्रवेश हेतु बच्चों का मार्गदर्शन कर अच्छी तरह तैयार किया जाता है ।
रैली में प्रधानाध्यापक अकील अहमद, गुड़िया सिंह,सुजाता चौरसिया ,अमरेंद्र प्रताप सिंह, सरिता कुमारी ,श्यामलाल प्रजापति ,ताजदार जिब्रील, साधना ,अर्चना सोनकर ,प्रियंका आदि शामिल रहे।