April 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या 13जनवरी26*रुदौली ब्लॉक परिसर में 36 दिव्यांगों को वितरित की गई ट्राई साइकिल

अयोध्या 13जनवरी26*रुदौली ब्लॉक परिसर में 36 दिव्यांगों को वितरित की गई ट्राई साइकिल

अयोध्या 13जनवरी26*रुदौली ब्लॉक परिसर में 36 दिव्यांगों को वितरित की गई ट्राई साइकिल

भेलसर(अयोध्या)रुदौली ब्लॉक परिसर में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 36 दिव्यांग लाभार्थियों को ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। आयोजित कार्यक्रम में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने दिव्यांग लाभार्थियों को ट्राई साइकिल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। ट्राई साइकिल मिलने से दिव्यांगों को आवागमन में सुविधा होगी, जिससे वे अपने दैनिक कार्य, शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों तक आसानी से पहुंच सकेंगे।
कार्यक्रम में दिव्यांग समाज कल्याण अधिकारी जय नाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 36 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित की गई है। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे लाभार्थी हैं जिन्हें तकनीकी कारणों से मौके पर ट्राई साइकिल उपलब्ध नहीं हो सकी है, उन्हें चिन्हित कर लिया गया है और शीघ्र ही उन्हें भी ट्राई साइकिल प्रदान की जाएगी। साथ ही भविष्य में दिव्यांगजनों को अन्य सहायक उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी रुदौली अमित त्रिपाठी मौजूद रहे। वहीं विकलांग कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विधि चंद्र यादव, कोषाध्यक्ष अजय कुमार यादव, उपाध्यक्ष लल्लन यादव, महासचिव बजरंगबली, तहसील अध्यक्ष मोहम्मद नफीस, विधानसभा अध्यक्ष सोनू कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

Taza Khabar