अयोध्या 01जनवरी 26*गायत्री ज्योति कलश रथ का परिमाता धाम पर किया गया भव्य स्वागत
भेलसर(अयोध्या) गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में अखंड दीपक प्रकाट्य शताब्दी एवं परम वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा जी का जन्म शताब्दी वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में पूरे भारत में भ्रमण करने वाले ज्योति कलश यात्रा का आगमन परी माता धाम खैरनपुर रुदौली अयोध्या में हुआ। उपस्थित गायत्री परिजन एवं श्रद्धालुओं द्वारा ज्योति कलश एवं गायत्री माता के चरणों में पुष्प व माल्यार्पण कर सभी ने आरती गान कर रथ यात्रियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया शांतिकुंज हरिद्वार से आए हुए टोली नायक समर बहादुर सिंह ने जन कल्याण हेतु प्रार्थना किया इस अवसर पर गायत्री परिजन श्रवण कुमार गुप्ता, पवन कुमार शर्मा, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, घनश्याम तिवारी, रामसूरत यादव, राजेश यादव, विजय कुमार, स्वामीनाथ पाल, शीतला प्रसाद, संजय शर्मा हंसराज नागेंद्र शर्मा, अमर मिश्रा, राजन मिश्रा, सुमित पांडे, मनीराम गुप्ता, उमेश कुमार, ओमप्रकाश वर्मा, भगवती प्रसाद गुप्ता, जितेंद्र वर्मा, श्री कृष्ण वर्मा, विनोद सिंह, जनक लाल वर्मा, सुधीर कुमार वर्मा, नरेंद्र सिंह, दातादीन गुप्ता एवं सैकड़ो पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित रहे।

More Stories
बुलंदशहर 23 नवम्बर 26* 3साल कि मासूम कि हत्या कि आरोपी महिला सोनम गिरफ्तार
हल्द्वानी23 नवम्बर 26*पुरुष आयोग और पुरुष कल्याण मंत्रालय बनाने की उठी मांग, प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पूर्णिया बिहार 23 नवंबर 26 *LED वैन से नन्हे बच्चों तक पहुंचा नशामुक्ति का संदेश, उफरैल में गूंजा ‘नशा छोड़ो’ का नारा*