अयोध्या ९ जून २०२६ * आईजीआरएस रैंकिंग में अयोध्या ने हासिल किया चौथा स्थान, वर्ष 2020 के बाद पहली बार टॉप-10 में शामिल
अयोध्या,
जनपद अयोध्या ने जनशिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए माह मई 2026 की आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम) रैंकिंग में प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया है। वर्ष 2020 के बाद यह पहला अवसर है जब जनपद अयोध्या ने आईजीआरएस रैंकिंग में प्रदेश के टॉप-10 जनपदों में स्थान बनाया है।
इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी ने समस्त प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता जनपद प्रशासन की जनहित के प्रति प्रतिबद्धता, पारदर्शी कार्यप्रणाली तथा शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त उपलब्धि को बनाए रखते हुए शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता में और अधिक सुधार किया जाए तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता को संतुष्टिपूर्ण समाधान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई एवं शिकायत निवारण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाकर जनविश्वास को मजबूत किया जाएगा।

More Stories
नई दिल्ली26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
भागलपुर25जुलाई26*भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*