अयोध्या ४ फ़रवरी २६*विधायक प्रतिनिधि से अभद्रता के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया 14 दिन के लिए जेल।*
*अयोध्या -*रौनाही थाना क्षेत्र के ड्योढ़ी बाजार में गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद में विधायक प्रतिनिधि से अभद्रता का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवक अभिषेक सिंह आशु,व इंद्रसेन सिंह निवासी लाखोरी को हिरासत में लेकर शांतिभंग की धारा में चालान की कार्रवाई की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमित सिंह चौहान के प्रतिनिधि सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव एवं नंदकुमार सिंह एक मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान दूसरी गाड़ी में सवार पिरखौली गाँव निवासी अभिषेक सिंह उर्फ आशू से ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया।देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई।आरोप है कि अभिषेक सिंह आशू ने विधायक प्रतिनिधि व उनके साथियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।जिसकी शिकायत नंदकुमार सिंह ने थानाध्यक्ष रौनाही से करते हुए,कार्यवाही की माँग की। उक्त मामले तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ राय ने मौके से ही दोनों युवकों को पकड़कर शांतिभंग की धाराओं में चालान करते हुये उन्हें जेल भेज दिया गया।संबंधित चौकी के प्रभारी डीएन राय ने बताया कि पिछले दो महीनों के अंदर आशु के ख़िलाफ़ दो मुकदमे दर्ज किये जा चुके हैं तथा शांति भंग की भी कार्रवाई हुई थी। तथा ग्रामीण आए दिन इनकी शिकायत प्रशासन से किया करते थे। एसडीएम सविता राजपूत ने बताया कि आशू सिंह की गतिविधियों को देखते हुए 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

More Stories
कानपुर नगर 22मार्च 26*बिल्हौर में PWD की ‘गुंडागर्दी’ के खिलाफ गरजीं रचना सिंह:
पंजाब 22 मार्च 26*पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़े चम्बा के पति-पत्नी, गाड़ी के डैशबोर्ड में छिपा रखी थी नशे की खेप*
लखनऊ22 मार्च 26*भाजपा लखनऊ महानगर की कार्यकारणी की गई घोषणा*