अयोध्या ४ अप्रैल २६ * बुर्का पहनकर लूटने वाली हिंदू महिला की पहली तस्वीरः ज्वेलरी लूटकर प्रेमी के साथ अयोध्या से भागना चाहती थी, बहन बोली-जिद्दी और मनबढ़ थी
अयोध्या में ज्वेलरी शॉप में बुर्का पहनकर लूट करने वाली हिंदू महिला पायल (25) की पहली तस्वीर सामने आई है। फोटो पायल के इंस्टाग्राम अकाउंट से मिली है। अकाउंट से पता चलता है कि पायल REEL बनाने की शौकीन थी। 7 दिन में उसने 7 वीडियो शेयर किए थे। एक वीडियो में अपने बॉयफ्रेंड राहुल (27) के साथ भी दिख रही है।
हालांकि, वारदात का खुलासा करने के लिए पुलिस अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिर्फ राहुल को लेकर आई थी। पायल को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश कर सीधे जेल भेज दिया था। पुलिस ने बताया कि पायल ने राहुल के साथ एक हफ्ते पहले ही लूट की साजिश रची थी। दोनों ने तीन दिन तक बाजार में घूमकर प्लान बनाया। फिर 2 अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे वारदात को अंजाम दिया।
पायल ने पहचान छिपाने के लिए सहेली से बुर्का मांगा था। वारदात के वक्त राहुल ज्वेलरी शॉप से कुछ दूर बाइक लेकर खड़ा था। पायल ने खिलौना पिस्टल यानी नकली पिस्टल दिखाकर दुकान से 3.6 लाख का सोने का हार और चेन लूट ली थी। फिर भागकर राहुल के पास पहुंची। उसके साथ बाइक से फरार हो गई थी।
आयोध्या के भागने की फिराक में थे, लेकिन पकड़े गए।
आरोपी पायल की बहन का कहना है-
” वह बचपन से ही जिद्दी स्वभाव की रही है। वह घरवालों की बात नहीं मानती थी। पापा की बात भी नहीं सुनती थी। अपने फैसले खुद लेती थी। ”
वहीं, पिता राम नवल ने भास्कर को बताया-
” ताबीज बनवाने की बात कहकर घर से निकली थी। बताया था कि उसकी तबीयत बार-बार खराब हो जाती है। उसने यह सब क्यों किया, नहीं पता।
पायल 4 महीने की गर्भवती है, बहन बोली-हमेशा अपने मन की करती थी
आरोपी पायल की पिछले साल 5 अप्रैल को शादी हुई थी। वह 4 महीने की गर्भवती है। पति के साथ पंजाब में रह रही थी। 16 मार्च को इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए अयोध्या में मायके आई थी। पूरा मामला रुदौली थाना क्षेत्र के कोठी पुराना बाजार का है।
पायल के पिता राम नवल गाड़ियों की धुलाई का सेंटर चलाते हैं। दुकान का नाम पायल के नाम पर ही रखा है। उनकी 4 बेटियां हैं। सबसे बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। बाकी दोनों बहनें घर पर ही रहती हैं। पायल के पिता की बाबा बाजार और जखरा तालाब के पास लाखों की संपत्ति है।
छोटी बहन ने बताया कि वह मनबढ़ थी। हमेशा अपने मन की ही करती थी। किसी की एक बात नहीं सुनती थी। शायद इसी वजह से इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने की हिम्मत जुटा पाई। पिता ने कहा कि हमें नहीं पता उसने ऐसा क्यों किया
बु्का पहनकर सोने का हार और चैन
खरीदने पहूंची थी
रदौली क्षेत्र के कोठी बाजार मोहल्ला के रहने वाले
महेश सर्रफा व्यापारी हैं उनकी घर से 900 मीटर दूर
अग्रवाल कम्प्लेक्स में महेश ज्चेलर्स के नाम से दुकान
है। गुरुवार दोपहर बुर्का पहने एक महिला उनकी दुकानपर पहुंची। उसके बाद एक पिटू बैग था। महिला ने महेश से कहा मुझे सोने का हार और चेन खरीदनी है।महेश ने उसके सामने एक सोने का हार और सोने की चेन रख दी।
इसके बाद महिला ने महेश से पानी मांगा। महेश नेदुकान में काम करने वाले अंकित कुमार को पानी औरसमोसा लाने के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद अंकितसमोसा और पानी लेकर आ गया। लेकिन, पायल नेसमोसा खाने से मना कर दिया। पानी की बोतल ले ली।
महेश ने महिला से समोसा खाने को कहा तो उसनेकहा- मैं समोसा नहीं खाती हं। मेरे लिए मिठाई मंगवादीजिए। महेश ने अंकित को बर्फी लेने भेज दिया। इसदौरान दुकान के कर्मचारी मनीराम ने हार और चैन को काउंटर पर रख दिया। तभी महिला खड़ी हुईऔर दुकान के अंदर इधर-उधर घूमने लगी
महेश ने उससे पूछा- क्या बात है? महिला ने जवाबदिया- हमारे पति पैसा निकालने गए हें। अभी आए नहींहैं उन्हें ही देख रही हं। इसके बाद वह काउंटर के पासआकर खड़ी हो गई| महेश अन्य ज्वेलरी को अलमारीमें रखने लगे, तभी पायल ने बॉक्स में रखा सोने का हारऔर चेन उठा ली। फिर अपना बैग उठाया।
कमर से पिस्टल निकाली, बोली- आगे बढ़े तो गोली मार दूंगी
दुकानदार महेश ने उसे टोका तो उसने अपनी कमर से पिस्टल निकाल ली। महेश की ओर तानकर बोली- आगे बढ़े तो गोली मार दूंगी। इसके बाद वह दुकान के बाहर भाग गई। महेश और मनीराम ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया था। वह दुकान से निकलकर पैदल भागी और कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़े युवक के साथ फरार भाग गई।
महेश ने बताया कि ज्वेलरी 26 ग्राम (22 कैरेट) की थी। 2 अप्रैल को बाजार भाव के हिसाब से उसकी कीमत करीब 3 लाख 60 हजार रुपए थी। महेश ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। दिनदहाड़े लूट की खबर से पुलिस में हड़कंप मच गया। सीनियर अफसर मौके पर पहुंच गए। इलाके में घेराबंदी करके जांच की, लेकिन कोई हाथ नहीं आया।
60 सीसीटीवी की फुटेज निकाली, तब गाड़ी नंबर मिला
एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया- अग्रवाल कॉम्प्लेक्स में महेश ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। एक महिला गहने देखने के बहाने दुकान पर गई। दुकानदार ने उसे गहने दिखाए। इस दौरान उसने एक हार और चेन अलग रखवा लिए। जब दुकानदार बाकी गहने वापस रखने के लिए मुड़ा, तो महिला मौका पाकर हार और चेन लेकर भाग गई।
पुलिस ने 5 टीमें बनाकर जांच शुरू की। आसपास के 60 सीसीटीवी खंगाले गए। फुटेज में दिखा कि महिला दुकान से निकलने के बाद एक युवक के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर जा रही है। सीसीटीवी से बाइक का नंबर मिला, जिसके जरिए लोकेशन ट्रेस की गई।
गुरुवार रात पुलिस सबसे पहले परान का पुरवा पहुंची। वहां राहुल का पता चला। पुलिस ने राहुल को पकड़ लिया। पूछताछ में राहुल ने बताया कि उसके साथ पायल नाम की महिला भी थी। इसके बाद रात में ही मत्था नेवला के अहिबरन का पुरवा गांव से पायल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए चोरी किए गए गहने और एक नकली पिस्टल बरामद किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
अब दोनों आरोपियों को जानिए-
पायल के पिता रामकेवल गाड़ियों की धुलाई का सेंटर चलाते हैं। उन्होंने दुकान का नाम पायल के नाम पर रखा है। रामकेवल की 4 बेटियां हैं। पायल तीसरे नंबर पर है। सबसे बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। बाकी दोनों बहनें घर पर ही रहती हैं।
पायल की शादी खंडासा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। पति पंजाब में नौकरी करता है, इसलिए वह भी उसके साथ चली गई। पिता ने बताया कि राहुल का हमारे परिवार से कोई संबंध नहीं है। वह गांव में आता जाता रहता है।
राहुल के पिता राधेश्याम की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। राहुल 3 भाइयों में सबसे छोटा है। बड़ा भाई लवकुश घर पर रहता है। एक भाई बबलू दिल्ली में मजदूरी करता है। राहुल मां के साथ अलग रहता है। वह कोई काम नहीं करता है। पायल के घर से उसके घर की दूरी करीब 16 किमी. है।
घटना स्थल राम मंदिर से करीब 45 किमी दूर है, लेकिन दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया-
” महिला ने पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दिया था। CCTV और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

More Stories
अयोध्या४अप्रैल२६ * एडीजी ने रौनाही थाने का किया निरीक्षण सम्बंधित हर पहलुओं को बारीकी से जांचा परखा
देहरादून४ अप्रैल २६ * रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में शामिल संदिग्ध और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई।
कानपुर नगर 4 अप्रैल 26*”आज़ादी के 78 साल बाद भी प्यासा है मेरा गाँव!”