अयोध्या २४ जनवरी 26 *ऑल यूपी में सर्वाधिक हड्डी ऑपरेशन करने पर डॉ. आरके राय सम्मानित
अयोध्या। राजकीय श्रीराम अस्पताल अयोध्या में कार्यरत वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ (ऑर्थो सर्जन) डॉ. आर.के. राय को ऑल यूपी में सर्वाधिक हड्डी के ऑपरेशन करने पर प्रथम स्थान प्राप्त होने के गौरवपूर्ण अवसर पर सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान उन्हें महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तर प्रदेश द्वारा स्वास्थ्य भवन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। इस अवसर पर महानिदेशक की ओर से यह सम्मान डॉ. रतनपाल सिंह सुमन द्वारा दिया गया।
डॉ. आर.के. राय की इस उपलब्धि से न केवल राजकीय श्रीराम अस्पताल बल्कि पूरे अयोध्या जनपद का नाम रोशन हुआ है। उनकी कार्यकुशलता, समर्पण और मरीजों के प्रति संवेदनशील सेवा भाव की चिकित्सा जगत में सराहना की जा रही है।
इस संबंध में जानकारी राजकीय श्रीराम अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी श्री वाई.पी. सिंह ने मीडिया को दी।

More Stories
देहरादून10अगस्त26*उत्तराखंड में 2 दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 120 सड़कें अभी भी बंद*
राँची10अगस्त26*झारखंड लोक सेवा आयोग के विरोध में चल रहे सत्याग्रह को लेकर आयोग के तीनों सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया
नई दिल्ली10अगस्त26**पिछले चार वर्षों में भारत का सौर ऊर्जा (solar power) उत्पादन लगभग 138% बढ़कर 174.76 अरब यूनिट पर पहुंच गया*