अयोध्या १७ जनवरी 26 *यूपी आजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुक महत्वपूर्ण खबरें
[3:17 pm, 17/1/2026] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या
अयोध्या में घायल का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में इलाज करते वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। सोहावल सीएचसी का बताया जा रहा है वायरल वीडियो। सड़क दुर्घटना में घायल हुआ था युवक। सोहावल सीएचसी में बिजली की उचित व्यवस्था न होने के कारण मेडिकल स्टाफ ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में घायल का प्राथमिक उपचार किया । घायल की पहचान मिल्कीपुर निवासी राजदीप सिंह के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार रुदौली में बीएससी का पेपर देने जा रहा था युवक, तभी रास्ते में हुआ दुर्घटनाग्रस्त, न्यूज़ नेशन नहीं करता वायरल वीडियो की पुष्टि।
[3:17 pm, 17/1/2026] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर टैक्सी चालकों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन। प्रदर्शनकारियों का आरोप है, पुलिस अनावश्यक सख्ती और एकतरफा कार्रवाई कर रही। चुनिंदा लोगों को संचालन की अनुमति दी जा रही,और उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। यात्रियों को लेने-छोड़ने के दौरान पुलिस द्वारा बार-बार चालान किया जा रहा,जबकि एयरपोर्ट परिसर में टैक्सी स्टैंड, प्रवेश और पार्किंग के नियम स्पष्ट नहीं हैं। इससे उनका रोज़गार प्रभावित हो रहा है।अंततः आश्वासन मिलने के बाद चालकों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी है कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे दोबारा आंदोलन करेंगे।
मामले पर एयरपोर्ट अथॉरिटी निदेशक धीरेंद्र सिंह का कहना है कि ये टैक्सी संचालक आए दिन यात्रियों से बदसलू की करते हैं और अथॉरिटी के नियमों का उल्लंघन करते हैं। जिसकी शिकायत मिलती है। वाहनों का प्रवेश परिसर में वर्जित किया गया है।
[3:17 pm, 17/1/2026] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या
रामनगरी अयोध्या में भी मौनी अमावस्या स्नान की सभी तैयारियां पूरी।
कल 18 जनवरी को सरयू नदी में लाखों श्रद्धालुओं के स्नान की संभावना।
ब्रह्म मुहूर्त से मौनी अमावस्या स्नान की शुरुआत होगी।
मौनी अमावस्या पर स्नान, जप-तप और अन्नदान का विशेष धार्मिक महत्व।
स्नान के लिए देश-प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच चुके।
अयोध्या को जोन और सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था लागू।
सीआरपीएफ, आरएएफ, पीएसी, सिविल पुलिस के साथ एटीएस और एसटीएफ तैनात।
क्राउड मैनेजमेंट के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष डायवर्जन प्लान तैयार किया।
प्रयागराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी लिंक मार्गों पर होल्डिंग एरिया बनाए गए।
18 जनवरी के बाद 19 जनवरी को भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहने की संभावना, प्रशासन अलर्ट।

More Stories
भागलपुर 25 अप्रैल26*खाकी के शिकंजे में ‘फर्जी पत्रकार’; रेस्टोरेंट में रेड डालकर 5 गिरफ्तार, 2 महिलाएं फरार*
लखनऊ25 अप्रैल26*दो दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को आर्थिक सहायता की संस्तुति
मीरजापुर25 अप्रैल26* उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है,*