March 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या ११ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या एवं अन्य स्थानों की कुछ महत्वपूर्ण खबरे

अयोध्या ११मार्च २६ * सीएचसी रुदौली में ‘जांच के नाम पर वसूली’ का खेल उजागर, गरीब महिला से ₹2100 लेने का आरोप,शिकायत पर आरोपी युवक पुलिस के हवाले

अयोध्या ११मार्च २६ * सीएचसी रुदौली में ‘जांच के नाम पर वसूली’ का खेल उजागर, गरीब महिला से ₹2100 लेने का आरोप,शिकायत पर आरोपी युवक पुलिस के हवाले

भेलसर(अयोध्या)रुदौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में जांच के नाम पर गरीब मरीजों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है।
आरोप है कि एक युवक अस्पताल में आने वाले मरीजों से विभिन्न जांचों के नाम पर रुपये ले रहा था। बताया जा रहा है कि एक गरीब महिला से ₹2100 वसूले जाने के बाद मामला खुलकर सामने आया। शिकायत मिलने पर अस्पताल प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया। वहीं अस्पताल की एक महिला डॉक्टर पर भी जरूरत से ज्यादा महंगी जांचें लिखे जाने का आरोप लगाया जा रहा है, जिससे मरीजों को अधिक पैसे चुकाने पड़ रहे थे।
मामले की जानकारी मिलते ही सीएचसी अधीक्षक डॉ. फातिमा हसन ने पुलिस को मौके पर बुलाया पुलिस ने मिल्कीपुर निवासी एक युवक को पकड़कर हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस वसूली के पीछे और कौन लोग शामिल हैं।भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष रवि शंकर पांडेय ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Taza Khabar