*अयोध्या 01मई25 में सपा का जोरदार प्रदर्शन, सांसद रामजी लाल सुमन पर हमले के विरोध में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता*
अयोध्या। समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन पर हुए हमले के विरोध में अयोध्या में सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। पूर्व राज्य मंत्री पवन पांडे के नेतृत्व में सपा ने प्रेस क्लब से कचहरी गेट तक प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार करणी सेना को संरक्षण दे रही है, जिसने सांसद रामजी लाल सुमन पर हमला कर कानून व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। सपा ने कहा कि यदि भाजपा किसी बात से असहमत है तो उसे कोर्ट का रास्ता अपनाना चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीरें लेकर अपना विरोध दर्ज किया और कचहरी गेट पर राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सरोज यादव, लीलावती कुशवाहा, चौधरी शहरयार, अमृत राजपाल, श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, लाल बहादुर शुक्ला, शावेद जाफरी, हामिद जाफर मिशम सहित कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
मथुरा 11 जुलाई 26 क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी द्वारा पुलिस बल के साथ फरह क्षेत्र का पैदल गश्त:-*
लखनऊ11जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
मथुरा 11 जुलाई 26 थाना राया में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम*