July 8, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

[8/26, 5:16 PM] +91 94155 29848: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट*

*शुजागंज चौकी प्रभारी के पिता की गोली मारकर हत्या*

भेलसर(अयोध्या)रूदौली कोतवाली अन्तर्गत शुजागंज चौकी प्रभारी पद पर तैनात उपनिरीक्षक दृवेश त्रिवेदी के पिता तेजनारायण त्रिवेदी की गोली मारकर हत्या हो गई।इनके पिता ग्राम अटारी थाना माल जनपद लखनऊ स्थित अपने आवास पर सो रहे थे रात में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई।घटना की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज लखनऊ के लिए रवाना हो गए।इस घटना से पुलिस कर्मियों सहित उनके शुभचिंतको में शोक की लहर है।
[8/26, 5:16 PM] +91 94155 29848: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां की रिपोर्ट*

*बारिश में कमरे की छत गिरने से पिता-पुत्री घायल*

भेलसर(अयोध्या)मवई थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में बुधवार को अपरान्ह बारिश के दौरान कच्चे कमरे की छत ढहने से उसके मलबे में दबकर पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए।हल्ला गोहर सुनकर अाए पड़ोसियों से मलबे में दबे पिता पुत्री को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।
गांव निवासी राकेश तिवारी के मुताबिक सैदपुर निवासी हसन अली(53)पुत्र मासूम व उनकी पुत्री शबनम (30) दोपहर में कमरे में बैठे थे।तभी अचानक कमरे की छत भर भरा कर ढह गई और पिता पुत्री छत के मलबे के नीचे दब गए।हल्ला गोहर सुनकर अाए पड़ोसियों ने काफी मशक्कत कर पिता पुत्री को मलबे के नीचे से निकाल कर तत्काल नजदीक के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।प्रधान प्रतिनिधि दिनेश पांडेय ने बताया कि हल्का लेखपाल सहित तहसील प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल हरिश्चन्द्र सिंह ने बताया कि घर गिरने से हुए नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी जायेगी।
[8/26, 5:16 PM] +91 94155 29848: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खान की रिपोर्ट*

*नेवरा गांव में हुई चोरी की घटना*

भेलसर(अयोध्या)मवई थाना क्षेत्र के ग्राम नेवरा में बीती रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है।घटना की सूचना पाकर उपनिरीक्षक सुजीत कुमार मौर्य मौके पर पहुंच कर घटना के सम्बन्ध में जांच पड़ताल की।बताया जाता है कि चोरों ने घर मे रखें जेवर तथा नगदी लेकर फरार हो गये।भुक्तभोगी भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता बताया जाता है।
[8/26, 6:05 PM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग

सीएम योगी के निर्देश, रात 10:00 बजे तक जरूर बंद हो जाए दुकाने,अनावश्यक ना घूमे लोग।

लखनऊ –
टीम 9 की बैठक में सीएम योगी ने दिए निर्देश ।

– अलग अलग राज्यों में कोविड के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं।

– हमें सावधान रहना होगा। अतिरिक्त स्थिति बरतनी होगी।

– कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाना बहुत जरूरी है।

– रात 10 बजे के बाद रात्रिकालीन कर्फ्यू को प्रभावी बनाया जाए।

– पुलिस टीम हूटर बजाकर समय से पूर्व एक चेतावनी जारी करे, ताकि 10 बजे तक दुकानें बंद हो जाएं। लोग अनावश्यक सड़कों पर न घूमें।
[8/26, 6:05 PM] +91 94155 29848: सड़क की यह दुर्दशा सुचिता गंज से दौलतपुर मार्ग कि जहीर गंज बाजार से पूर्व मजरे पूरे मुन्नू शुक्ल के सामने का है….. जहां पर चार चक्का वाहन अथवा आटो का निकलना दुश्वर हो गया है….. शासन प्रशासन से अपील है कि कृपया उक्त मार्ग को ठीक कराने का कष्ट करें जिससे आवागमन में जन सामान्य को दिक्कत ना हो।…….???‍♂️??
[8/26, 6:05 PM] +91 94155 29848: *बिजली करेंट से मरा युवक तारुन के टाहडीह देवा पट्टी निवासी अमित वर्मा निकला मामा ने फोटो देख लाश की पहचान की*
============================
ब्रेकिंग् न्यूज तारुन
अयोध्या
तारुन थाना क्षेत्र के नेतवारी चतुरपुर में बिजली करेंट से मरा युवक इनायतनगर का संदीप नही टाहडीह देवा पट्टी का अमित वर्मा निकला।
मृतक के मामा रहे माहनमऊ थाना तारुन निवासी बिजय शंकर वर्मा ने बताया की मृतक मेरी बहन शकुंतला पत्नी हरिगेंद का बेटा था।जो रिश्ते में मेरा भांजा था।वह केशरूवा मोड़ पर पटेल इण्टर प्राइजेज के नाम से दुकान चलाता था। कहा तारादेवी जिस लड़के को पहचानने से इनकार कर रही है वह उनकी मौसेरी मौसी का लड़का था। दोनों परिवार एक दूसरे को जानते पहचानते है।अब अमित यहाँ किसके बुलाने पर गया यह एक पहेली बना हुआ है।
[8/26, 6:05 PM] +91 94155 29848: _*ब्रेकिंग लखनऊ*_

_*स्पोर्ट्स कॉलेज के लड़को ने मार्कशीट पे नंबर ना आने से किया प्रदर्शन*_

_स्पोर्ट्स कॉलेज का गेट बंद करके कर रहे प्रदर्शन_

_*छात्रों का कहना है की उन्होंने बोर्ड का एग्जाम दिया पर बोर्ड से मार्कशीट पे नहीं आए नम्बर*_

_नम्बर की बजाय xxx लिखा हुआ है 64 छात्रों की मार्कशीट पर जिस से नाराज़ स्टूडेंट्स ने किया प्रदर्शन_

_*गुडंबा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला नाराज स्टूडेंट्स को न्याय का दिया आश्वाशन*_

_*पूरा मामला स्पोर्ट्स कॉलेज कुर्सी रोड थाना गुडंबा का*_
[8/26, 6:05 PM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग

 

रायबरेली।
मुन्नवर राना के बेटे तबरेज राना की जमानत अर्जी मंजूर। 20 हजार के दो जमानत पर मिली जमानत। सीजेएम कोर्ट ने दी जमानत। खुद पर फायरिंग कर चाचा को फसाने के आरोप में रायबरेली पुलिस ने कल लखनऊ से किया था गिरफ्तार।
[8/26, 6:05 PM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियां हुई तेज। रेलवे स्टेशन राम कथा पार्क और राम जन्मभूमि परिसर में चल रहा है युद्ध स्तर पर काम। राम कथा पार्क में तैयारियां हुई पूरी।राष्ट्रपति के दौरे के दौरान आवागमन के रास्ते पर पड़ने वाले भवन और दुकान होंगे एक रंग में। राष्ट्रपति के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की हो रही है कोविड जांच। राम जन्मभूमि परिसर में सभी पुजारियों का हुआ कोविड टेस्ट। जिलाधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी लगातार राष्ट्रपति के आगमन को लेकर है सजग। सुरक्षा को लेकर भी शहर में होंगे माकूल इंतजाम। सीआरपीएफ पीएससी सिविल पुलिस और इंटेलीजेंस की टीम लगी रहेंगी सुरक्षा में। आवागमन में समस्या ना हो पहले से रूट डायवर्जन की पुलिस के द्वारा दी जाएगी जानकारी। राष्ट्रपति के रामलला के दर्शन के समय ही होगा श्रद्धालुओं को दर्शन बाधित। प्रयास रहेगा कि रामलला के भक्तों को ना हो कोई समस्या। राष्ट्रपति के रामलला के दर्शन के पूर्व और बाद में सुचारू रूप से मिलता रहेगा रामलला का श्रद्धालुओं को दर्शन। राम जन्मभूमि परिसर में दर्शन के बाद राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण स्थल का भी अवलोकन करने जा सकते हैं राष्ट्रपति।राम जन्मभूमि परिसर में करेंगे पौधरोपण।
[8/26, 6:05 PM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग

 

लखनऊ।
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह जी के जनसेवा भाव को नमन करते हुए सीएम योगी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज, बुलंदशहर तथा सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान, चक गंजरिया, लखनऊ का नामकरण स्व.कल्याण सिंह के नाम पर करने का निर्णय लिया है।

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.