*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां की रिपोर्ट*
अयोधया 26 अगस्त *बी डी ओ ने पंचायत भवन तथा कच्ची पटाई का किया निरीक्षण*
भेलसर(अयोध्या)खण्ड विकास अधिकारी मवई मोनिका पाठक ने अर्ध निर्मित पंचायत भवन तथा मनरेगा से चल रही कच्ची पटाई का निरीक्षण किया।
ग्राम रजनपुर के मजरे हरखपुर के निकट बन रहे पंचायत भवन का निर्माण करीब एक वर्ष पूर्व हो रहा था लेकिन गांव के कुछ लोगों ने आपत्ति किया इसके बाद निर्माण कार्य रुक गया।खण्ड विकास अधिकारी ने अर्ध निर्मित पंचायत भवन का निरीक्षण किया तथा उपस्थित ग्राम प्रधान अजीमुददीन खाँ से निर्माण कार्य कराने की बात कही।वहां से खण्ड विकास अधिकारी ने रजनपुर में चल रही मार्ग की कच्ची पटाई का भी निरीक्षण किया।लगभग एक किमी0 में चल रही कच्ची पटाई का बारीकी से निरीक्षण किया।निरीक्षण से बीडीओ मोनिका पाठक संतुष्ट दिखीं।इस अवसर पर ग्राम प्रधान हाफिज अजीमुददीन खां,जेई प्रभाकर आदि उपस्थित थे।
More Stories
मथुरा 26 अक्टूबर 26* 2 वर्ष की बच्ची कि पानी में डूबने से दर्दनाक मौत*
मथुरा 26 अक्टूबर 26* जान से मारने की धमकी देकर फायरिंग करने वाले 01 अभियुक्त को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 26 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा अभियुक्त को अवैध चाकू व चोरी की मोटर साइकिल सहित किया गया गिरफ्तार।*