अबोहर04जुलाई23*घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में थाना सदर पुलिस ने किया मामला दर्ज
अबोहर, 04 जुलाई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सदर थाना के प्रभारी गुरमीत सिंह, एडीशनल एसएचओ बलजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गांव सैयदांवाली निवासी दिव्यावंती पत्नी चेतनराम वासी ढाणी सैयदांवाली के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करने के आरोप में मुकदमा नं. 46, 3.07.23 भांदस की धारा 452, 323, 148, 149 आईपीसी के तहत शमशेर सिंह पुत्र धोनी, सज्जन पुत्र पूर्णचंद वासी किलियांवाली रेलवे कालोनी, आत्माराम पुत्र पूर्णचंद, उमेश कुमार रेलवे अफसर, जोगिंद्र सिंह वासी सैयदांवाली, बबलुलाल, कौशल पुत्र रामेशवर शाह गेटमेन किलियांवाली व 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन लोगों ने चेतनराम के घर में घुसकर उसकी पत्नी व बेटों पर कातिलाना हमला किया है। एक्सरा रिपोर्ट आने के बाद धाराओं में बढ़ौतरी की जा सकती है।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व घायल

More Stories
अयोध्या४अप्रैल२६ * एडीजी ने रौनाही थाने का किया निरीक्षण सम्बंधित हर पहलुओं को बारीकी से जांचा परखा
अयोध्या ४ अप्रैल २६ * बुर्का पहनकर लूटने वाली हिंदू महिला की पहली तस्वीरः ज्वेलरी लूटकर प्रेमी के साथ अयोध्या से भागना चाहती थी, बहन बोली-जिद्दी और मनबढ़ थी
देहरादून४ अप्रैल २६ * रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में शामिल संदिग्ध और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई।