अबोहर 19 अप्रैल* नगर थाना 1 के प्रभारी परमजीत कुमार ने नाका लगाकर काटे चालान
संवाददाता – अबोहर से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक
अबोहर 19 अप्रैल* फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 1 के प्रभारी परमजीत कुमार, एएसआई राजबीर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने अग्रसैन चौक पर नाकाबंदी कर बिना दस्तावेज व बिना नंबरी वाहनों व वाहन चलाते समय मोबाईल सुनने वालों के चालान काटे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपने वाहन पर नम्बर प्लेट जरूर लगवाएं। वाहनों के दस्तावेज साथ रखें। ऐसा न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जायेगी।

More Stories
मथुरा 11 मार्च 26*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*
मथुरा 11 मार्च 26*थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल*
मथुरा 11 मार्च 26*थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा सेना परिसर मे अनाधिकृत रुप से प्रवेश करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल*