अबोहर 03 अप्रैल* 240 नशीली गोलियों सहित महिला और पुरुष को भेजा जेल।
संवाददाता – सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक
अबोहर, 03 अप्रैल* (शर्मा/सोनू): नगर थाना के प्रभारी परमजीत कुमार, एएसआई सोहन लाल ने 240 नशीली गोली आरोपी मंगल सिंह उर्फ मंगू पुत्र कृष्ण, सीमा रानी पुत्री बिंदर सिंह वासी पक्कासीडफाम को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
जानकारी अनुसार नगर थाना के प्रभारी परमजीत कुमार, एएसआई सोहन लाल, एएसआई राजबीर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी अजीतनगर की तरफ जा रहे थे कि सामने से एक महिला व व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिये। जब उन्हें शक के आधार पर रोक कर तलाशी ली तो उनसे 240 नशीली गोलियां बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मंगल सिंह उर्फ मंगू पुत्र कृष्ण, सीमा रानी पुत्री बिंदर सिंह वासी पक्कासीडफार्म के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मामला दर्ज किया था।
फोटो:6, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
रोहतास27अप्रैल26* सासाराम जंक्शन एवं बिक्रमगंज स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, खानपान व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा*
नैनीताल27अप्रैल26*एक साल से धूल फांक रही शहर की प्याऊ व्यवस्था, वाटर कूलर भी खराब,
हल्द्वानी27अप्रैल26*धुरंधर जैस्मीन की ‘शरारत’ से झुूम उठा ग्राफिक एरा