अबोहर पंजाब २९ जून २६ * फर्जी पुलिस वाला बनकर लोगों से ठग्गियां मारने में चारों आरोपियों को जेल भेजा
अबोहर, 29 जून (शर्मा/सोनू): नगर थाना अबोहर के प्रभारी मनिंद्र सिंह, सीडफार्म चौकी के प्रभारी भूपिंद्र सिंह, हैडकांस्टेबल मनिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने मुखबिर की सूचना के आधार पर एक गिरोह जो पुलिस की वर्दी पहन कर लोगों से ठग्गी मारने वाले चार लोगों भोमा राम उर्फ टूडा पुत्र पह्लाद भगत, करनैल सिंह पुत्र गुरदिया सिंह वासी सराभा नगर अबोरह, हरप्रीत सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र बाबू सिंह वासी पंजपीर नगर अबोहर, राजवीर सिंह उर्फ मंगू पुत्र निर्मल सिंह वासी जोधपुर सदर थाना अबोहर को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।
गौरतलब है कि इस गैंग के करीब 8 लोग हैं जिनमें से 4 को काबू किया है। यह वर्दी पहन कर लोगों को गिरफ्तार करते थे और उनसे पैसे लेते थे। इनके गैंग के सदस्य ही बाबा बनकर पैसा दोगुना करने का झांसा देते थे। इनसे पुलिस ने राजस्थान व पंजाब पुलिस की वर्दी बरामद की है। चारों के खिलाफ नगर थाना पुलिस ने मुकदमा नं.198, 26.6.26 धारा 308 (2), 318(2), 318(4), 319(2), 304, 305, 61(2) के तहत भोमा राम, करनैल सिंह, हरप्रीत सिंह, राजवीर सिंह, निम्मो रानी पत्नी सतनाम सिंह वासी सराभा नगर, बंटी मलोट, फौजी ढाणी करनैल व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो : 5 पुलिस पार्टी व आरोपी

More Stories
मुजफ्फरनगर29 jun 26* बाल श्रम पर बड़ा एक्शन! संयुक्त टीम ने चलाया विशेष अभियान
अबोहर पंजाब २९ जून २६ * नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर फरार आरोपी लवदीप सिंह लवली को जेल भेजा
रामबन जम्मू कश्मीर २९ जून २६ * अब अमरनाथ यात्रा होगी आसान, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 3.5 किमी लंबी टनल तैयार