10 किलो चूरा पोस्त सहित 1 काबू
अबोहर, 12 जनवरी (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी सचिन गुप्ता के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी वरिंद्र कुमार, चौकी सीतोगुन्नो के प्रभारी दविंद्र सिंह, एएसआई काला सिंह व अन्य पुलिस पार्टी सीतोगुन्नो हाईवे रोड जा रही थी कि सामने से एक मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास मौजूद प्लास्टिक के गट्टे से 10 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी की पहचान मनदीप सिंह उर्फ मोनू पुत्र धर्मिंद्र सिंह वासी वजीतपुर भोमा के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना बहाववाला में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।
फोटो 1: पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नॉएडा 29अगस्त 26*नोएडा में 13 हजार अवैध बिजली कनेक्शन का बड़ा खुलासा!
पूर्णिया 29अगस्त 26*बिहार में ‘ऑपरेशन गुलाबी स्कूटी’, मनचलों की खैर नहीं!
पूर्णिया 29अगस्त 2026*“DM को राखी बांध भावुक हुईं जीविका दीदियां”