अनूपपुर9जुलाई24*जिले में 4 लाख 66 हजार पौधरोपण लक्ष्य के विरूद्ध अब तक एक लाख से ज्यादा पौधों का हुआ रोपण
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)09 जुलाई 2024/ जिले में पौधरोपण अभियान के तहत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, उद्यान विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, वन विभाग, खनिज विभाग, सर्व शिक्षा अभियान, खाद्य विभाग, जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, सहकारिता, परिवहन, मत्स्य, श्रम, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला एवं बाल विकास, उच्च शिक्षा, जनजातीय कार्य विभागों द्वारा 4 लाख 66 हजार 275 पौधों के रोपण का लक्ष्य लिया गया है। जिसके तारतम्य में अब तक एक लाख 4 हजार 26 पौधों का रोपण किया जा चुका है।
कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने लक्षित विभागों को 15 जुलाई तक लक्ष्य के अनुरूप शत्-प्रतिशत् पौधरोपण के निर्देश दिए हैं।

More Stories
भागलपुर 4 अप्रैल 26*रोटरी क्लब और रोटरी पिंक के संयुक्त तत्वावधान में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भागलपुर 4 अप्रैल 26*”संजीदगी एक पहेली” वेब सीरीज की दो-दिवसीय कार्यशाला संपन्न, जल्द शुरू होगी शूटिंग
वाराणसी ४ अप्रैल २६ * मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना, बच्चों को स्कूल बैग, पाठ्य पुस्तकें व उपहार भी दिए सीएम योगी ने