अनूपपुर30अक्टूबर24*कलेक्टर हर्षल पंचोली ने सपत्नीक बाल गृह व जिला चिकित्सालय पहुंच साझा की दीपावली की खुशियां
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे) 30 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर हर्षल पंचोली ने बच्चों के विकास, सुरक्षा, न्याय एवं संरक्षण को लेकर कार्यरत ममता बाल गृह तथा जिला चिकित्सालय के बच्चा वार्ड (एएनसी) पहुंचकर दीपावली की खुशियां साझा की। इस अवसर पर कलेक्टर की धर्म पत्नी तथा महिला बाल विकास विभाग की सहायक संचालक मंजूषा शर्मा, डॉ. एस.सी. राय सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने सपत्नीक दीपावली की खुशियां साझा करते हुए उपहार स्वरूप बच्चों को कपड़े, मिठाई, खिलौने तथा उनकी जरूरत की सामग्री दीपावली की शुभकामनाओं के साथ प्रदान की। उन्होंने बच्चों को प्रदान की जा रही सुविधाओं के संबंध में स्टॉफ से जानकारी प्राप्त की तथा बेहतर सुविधाओं और व्यवस्थाओं के संबंध में दिशानिर्देश दिए। कलेक्टर ने बाल गृह के अधीक्षक को बच्चों की पढ़ाई तथा स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने को कहा व बाल गृह तथा जिला चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन करते हुए स्टॉफ को मानक गाईडलाईन के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

More Stories
नई दिल्ली १९ अप्रैल २६*सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता का उदय: भुवनेश्वर से उठती तकनीकी क्रांति की नई लहर
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*