अनूपपुर28मार्च24*नेशनल स्कूल गेम्स में अभिनव ने स्वीमिंग में किया नाम रोशन
वरिष्ठ अधिवक्ता भूपेन्द्र सिंह के सुपुत्र हैं अभिनव सिंह
अनूपपुर (मध्य प्रदेश राजेश शिवहरे ) जिले के अभिनव सिंह ने 67 th नेशनल स्कूल गेम्स 2023-24 में हिस्सा लेकर जिले का नाम रोशन किया है। अभिनव जिले के वरिष्ठ समाजसेवी अधिवक्ता भूपेन्द्र सिंह के सुपुत्र हैं और सरस्वती शिशु विद्यामन्दिर ,शारदा विहार, भोपाल विद्यालय में अध्ययन कर रहे हैं।
अभिनव ने स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा दिल्ली में आयोजित 67 वें नेशनल स्कूल गेम्स 2023-24 में स्वीमिंग में अंडर 19 में हिस्सा लिया। अभिनव मेडियारास निवासी पूरन सिंह के नाती एवं भूपेंद्र सिंह सेंगर ( एड ) माता स्मिता सिंह के सुपुत्र हैं। वे अपने
भाई आदित्य प्रताप सिंह के साथ यहाँ अध्ययन रत हैं । स्वीमिंग में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में शामिल हो कर सराहनीय प्रदर्शन करने पर उनके शुभचिंतकों , मित्रों ने शुभकामनाएँ प्रेषित किया है।

More Stories
जयपुर15अगस्त26*जयपुर में सजा राजस्थानी संस्कृति का रंग 🌸 “झरोखा लहरिया उत्सव सीजन–3” का भव्य आयोजन ✨
कानपुर नगर15अगस्त26*बहुत धूमधाम से मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस
पूर्णिया बिहार15अगस्त26* भवानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार*