September 28, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अनूपपुर25सितम्बर25*आदि सेवा पर्व जनजातियों को समाज की मुख्य धारा में लाने की पहल-सांसद हिमाद्री सिंह

अनूपपुर25सितम्बर25*आदि सेवा पर्व जनजातियों को समाज की मुख्य धारा में लाने की पहल-सांसद हिमाद्री सिंह

अनूपपुर25सितम्बर25*आदि सेवा पर्व जनजातियों को समाज की मुख्य धारा में लाने की पहल-सांसद हिमाद्री सिंह

जनजातियों के विकास की दिशा में सामूहिक प्रयास आवश्यक-सांसद

आदि सेवा पर्व जनजातियों के चहुंमुखी विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम-विधायक फुंदेलाल सिंह मार्काे

जिले के पुष्पराजगढ़ में आयोजित हुआ आदि सेवा पर्व कार्यक्रम

अनूपपुर ((ब्यूरो राजेश शिवहरे) 25 सितंबर 2025/ सांसद शहडोल संसदीय क्षेत्र हिमाद्री सिंह ने कहा है कि धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत आदि सेवा पर्व का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जल जैसी मूलभूत सुविधाओं के माध्यम से जनजातियों को समाज की मुख्य धारा में लाना है। आदि सेवा पर्व जनजातियों को समाज के मुख्य धारा में लाने का एक सकारात्मक पहल है। उन्होंने कहा कि नारी स्वस्थ होगी, तभी परिवार स्वस्थ रहेगा। घर में माँ स्वस्थ हो, तो पूरे परिवार की देखभाल अच्छे से कर सकती है। सांसद श्रीमती सिंह आज अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ में आयोजित आदि सेवा पर्व कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।

सांसद श्रीमती सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जनजाति समाज के लिए अनेक योजनाएँ एवं कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें सभी विभागों की भागीदारी सुनिश्चित है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि लोग इन योजनाओं एवं कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। सांसद ने कहा कि हमारी सरकार जनजातीय समाज को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्काे ने कहा कि शासन द्वारा जनजातियों के कल्याण हेतु अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। जनजातीय समाज को इन योजनाओं का लाभ अवश्य उठाना चाहिए। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा आदि सेवा पर्व संचालित किया जा रहा है, जो जनजातियों के चहुंमुखी विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के अंतर्गत शासन द्वारा जनजातीय समाज को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। विधायक श्री मार्काे ने कहा कि जनजातीय समाज स्वयं यह तय करें कि उनके गाँव में किन-किन मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता है, ताकि शासन द्वारा इस अभियान के माध्यम से उन आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।

हर जरूरतमंद को प्राप्त हो रहा है शासकीय योजनाओं का लाभ-कलेक्टर

कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कहा कि जिले में प्रत्येक जरूरतमंद को शासकीय योजनाओं का लाभ जिला प्रशासन द्वारा पहुंचाया जा रहा है। आदि सेवा पर्व के माध्यम से प्रत्येक ग्राम, जनपद एवं नगरीय क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जहाँ जनजातीय समाज को शासन की सभी योजनाओं का लाभ अभियान चलाकर प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक शासन की शत-प्रतिशत योजनाओं का लाभ पहुँच सके, इस दिशा में जिला प्रशासन सतत प्रयासरत है और आवश्यक कदम उठा रहा है। कलेक्टर श्री पंचोली ने यह भी बताया कि इस अभियान के अतिरिक्त जिला प्रशासन द्वारा नामांतरण, बंटवारा, नक्शा-तरमीम तथा अन्य जनहितकारी शासकीय योजनाओं का लाभ भी लोगों तक पहुँचाया जा रहा है।

कार्यक्रम को जिला योजना समिति के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ हीरा सिंह श्याम ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आदि कर्म योगी अभियान के अंतर्गत आदि सेवा पर्व के संबंध में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सरिता नायक ने विधिवत जानकारी प्रदान की।

सांसद ने दिलाए आदि कर्मयोगी पर्व की शपथ

सांसद शहडोल संसदीय क्षेत्र हिमाद्री सिंह ने आदि कर्मयोगी पर्व की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनजातियों के उत्थान एवं कल्याण के लिए सभी लोग प्रतिबद्धता के आधार पर अपने-अपने पदीय दायित्व का निर्वहन पूरे निष्ठा के साथ करें।

सांसद ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

सांसद हिमाद्री सिंह, विधायक पुष्पराजगढ़ फुंदेलाल सिंह मार्काे, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति , जिला पंचायत उपाध्यक्ष पार्वती राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ की अध्यक्ष मिथिलेश मरावी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ वसीम अहमद भट्ट(Ias), अर्जुन सिंह, नर्मदा सिंह, भुवनेश्वरी सिंह,संगीता महोबिया, संतोष पांडेय, सरपंच ग्राम पंचायत किरगी सहित आदि सेवा पर्व अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Taza Khabar