अनूपपुर22जुन24*कमिश्नर ने किरण घाट में कार्यों का किया निरीक्षण
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे) 22 जून 2024-कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद ने आज अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ तहसील में शहडोल से अमरकंटक मुख्य मार्ग में भूस्खलन रोकने के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने निर्देश दिए की किरण घाटी में चल रहे निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य किए जाए तथा निर्माण कार्य में लगे कर्मचारी सुरक्षा उपकरण के साथ कार्य करें। कमिश्नर में निर्देश दिए की सभी कर्मचारी हेलमेट लगाकर कार्य करें तथा अन्य सुरक्षा उपकरण भी लगाए। कमिश्नर ने किरण घाटी में चल रहे निर्माण कार्य में विभाग का कोई उपयंत्री या सहायक यंत्री मौजूद न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा निर्देश दिए की निर्माण कार्य के समय उप यंत्री या सहायक यंत्री मौके पर मौजूद रहें। कमिश्नर ने मौके पर उपस्थित निर्माण एजेंसी के कर्मचारियों को अन्य आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीजीपी डीसी सागर साथ रहें।

More Stories
रोहतास 27 फ़रवरी 26*मुख्य मंत्री परिभ्रमण योजना से छात्रों का शैक्षणिक विकास बढ रहा है :- डॉक्टर संजय सिंह*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*फौजी के अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब*
सुल्तानपुर 27 फ़रवरी 26आगामी त्योहारों के मद्देनजर डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया