अनूपपुर21मई24*कलेक्टर ने किरर घाट में लैंडस्लाइड से बचाव कार्य का किया निरीक्षण*
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे) यूपीआजतक
21 मई कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने आज जिले के जनपद पुष्पराजगढ़ क्षेत्र स्थित किरर घाट में वर्षा ऋतु से पूर्व लैंडस्लाइड से बचाव कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षा ऋतु के दौरान किरर घाट में लैंडस्लाइड से मार्ग बाधित न हो, आवागमन सुचारू रूप से चलता रहे। इसे दृष्टिगत रख कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर लैंडस्लाइड की स्थिति बनती है तो कोई व्यक्ति दुर्घटना ग्रसित न हो, इसको दृष्टिगत रखते हुए फेंसिंग तार लगवाये। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि लोगो को असुविधा का सामना ना करना पड़े इसका ध्यान रखा जाए।
*कलेक्टर ने ग्राम पटना मे हितग्राही के पीएम जन मन योजना के तहत बने आवास का किया निरीक्षण*
कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ ने जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत पटना के हितग्राही बुद्धू बैगा के प्रधानमंत्री जन मन योजना के तहत निर्माणाधीन घर का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने घर के निर्माण कार्य को देखकर प्रशंसा व्यक्त की एवं बुद्धू बैगा से बिजली, पानी, सड़क इत्यादि व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
*कलेक्टर ने आदिम सेवा सहकारी समिति मर्यादित राजेंद्रग्राम का किया निरीक्षण*
कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने आज जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के भ्रमण के दौरान आदिम सेवा सहकारी समिति मर्यादित राजेन्द्रग्राम का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने सहकारी समिति में उर्वरक, यूरिया, डीएपी इत्यादि के भंडारण की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सरकारी समिति से रजिस्टर्ड किसानों की जानकारी प्राप्त की। जिस पर कलेक्टर को बताया गया कि सहकारी समिति से लगभग 4005 किसान रजिस्टर्ड हैं तथा 25 उचित मूल्य की दुकान भी रजिस्टर्ड है।
*कलेक्टर ने ग्राम बसही के किसान के ड्रिप स्प्लिंकर के माध्यम से की जा खेती कार्य का किया निरीक्षण*
कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने आज जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत बसही के किसान टीका प्रसाद के घर पहुंच कर उनके द्वारा ड्रिप स्प्रिंकलर के माध्यम से की जा रही खेती कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर को किसान टीका प्रसाद ने बताया कि ड्रिप स्प्रिंकलर के माध्यम से जल संरक्षण के साथ-साथ फसलों का बेहतर उत्पादन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह अभी वर्तमान में टमाटर की खेती कर रहे हैं। इस दौरान कलेक्टर ने फसल विक्रय के संबंध में किसान से जानकारी प्राप्त की। जिस पर किसान ने कलेक्टर को जानकारी दी कि व्यापारी उनके यहां खुद आकर टमाटर खरीद कर ले जाते हैं। उन्होंने कलेक्टर को यह भी बताया कि उनका टमाटर शहडोल एवं अनूपपुर में भी विक्रय होता है।
*कलेक्टर ने निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल अमगवां का किया निरीक्षण*
जिले की जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के भ्रमण के दौरान कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल अमगवां का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने सीएम राइज स्कूल को गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा में बनाने की निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालय का निर्माण किया जाए। इस दौरान कलेक्टर ने विद्यालय के अध्ययन कक्ष, भोजन कक्ष, खेल प्रांगण इत्यादि के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तन्मय वशिष्ठ शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी , सहायक संचालक उद्यानिकी सुभाष श्रीवास्तव, जिला आपूर्ति अधिकारी , उपायुक्त सहकारिता आदि उपस्थित थे।

More Stories
रोहतास 27 फ़रवरी 26*मुख्य मंत्री परिभ्रमण योजना से छात्रों का शैक्षणिक विकास बढ रहा है :- डॉक्टर संजय सिंह*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*फौजी के अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब*
सुल्तानपुर 27 फ़रवरी 26आगामी त्योहारों के मद्देनजर डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया