February 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अनूपपुर20मई2024*फरियादियों की शिकायत पर पुलिस संवेदनशीलता से त्‍वरित वैधानिक कार्यवाही करें*

अनूपपुर20मई2024*फरियादियों की शिकायत पर पुलिस संवेदनशीलता से त्‍वरित वैधानिक कार्यवाही करें*

अनूपपुर20मई2024*फरियादियों की शिकायत पर पुलिस संवेदनशीलता से त्‍वरित वैधानिक कार्यवाही करें*

अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे )आज दिनांक 20.05.2024 को एडीजीपी डी.सी. सागर द्वारा ग्राम मितौरा, कोल्‍हुआ टोला थाना गोहपारू जिला शहडोल से आये वृद्ध एवं असहाय ग्रामीण रामदीन गोड़ पिता रणवीर सिंह गोड़़ की व्‍यथा को संवेदनशीलता से सुना गया, पानी पिलाया गया और उसकी शिकायत पर न्‍यायोचित कार्यवाही का आश्‍वासन दिया गया। वृद्ध के आवेदन पत्र को पुलिस अधीक्षक शहडोल को वैधानिक कार्यवाही के लिए भेजा गया।

आवेदक रामदीन गोड़ की शिकायत थी कि थाना गोहपारू में उसकी शिकायत के अनुसार कार्यवाही नहीं की गई है। उसके साथ अनावेदक लक्ष्‍मीनारायण गुप्‍ता पिता लवकुश गुप्‍ता, भाईलाल कंघ्‍घीकार, शैलेन्‍द्र कंघ्‍घीकार, रामकुशल चौधरी, गोले चौधरी, चिन्‍तामणि कंघ्‍घीकार, राहुल गुप्‍ता एवं 20 अन्‍य लोगों द्वारा दिनांक 17.05.2024 को रात 12 बजे आवेदक एवं उसके बच्‍चों के साथ मारपीट की गई और उसके घर (झोपड़ी) को भी जला दिया। थाना गोहपारू द्वारा केवल मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी से संबंधित धाराएं लगाकर एफआईआर दर्ज की गई परन्‍तु उसके घर में घुसकर जातिगत रूप से अपमानित करने, 40 हजार लूटने एवं घर में आग लगाने से संदर्भित धाराएं नहीं लगाई गई हैं।
—-

Taza Khabar