अनूपपुर11नवम्बर24*अनूपपुर तहसील के ग्राम पंचायत सकरा में राजस्व एवं जन कल्याण शिविर बुधवार 13 नवम्बर को
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)11 नवम्बर 2024/ जिला प्रशासन द्वारा तहसील अनूपपुर के ग्राम पंचायत सकरा में बुधवार 13 नवम्बर 2024 को ग्राम पंचायत परिसर में राजस्व सहित जन समस्याओं के निवारण के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में ग्राम पंचायत सकरा सहित ग्राम पंचायत खम्हरिया, मेड़ियारास, परसवार, औढ़ेरा, जमुड़ी, लखनपुर, ताराडांड़ के ग्रामीण लाभान्वित हो सकेंगे।
कलेक्टर हर्षल पंचोली ने तहसीलदार अनूपपुर व जनपद पंचायत जैतहरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को शिविर के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शिविर में जन समस्या रजिस्टर एवं राजस्व प्रकरण रजिस्टर संधारित करते हुए प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा है। शिविर में नामांतरण, बंटवारा, राजस्व संबंधी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों से राजस्व एवं जन कल्याण शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

More Stories
पंजाब8अगस्त26*नेहरू पार्क में ‘अपना अबोहर, अपनी आभाÓ टीम ने चलाया सफाई अभियान
कौशाम्बी8अगस्त26*राजस्व विभाग के साठगांठ से तालाब की भूमि पर हो रहा निर्माण*
सुल्तानपुर8अगस्त26*खेत में लगे झटका मशीन की तार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम*