अनूपपुर07अप्रैल24*भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह विधानसभा क्षेत्र जैतपुर में करेंगी चुनाव प्रचार
8 अप्रैल को भठिया देवी में पूजन के साथ करेंगी शुभारंभ
अनूपपुर ( मध्यप्रदेश, ब्यूरो राजेश शिवहरे)भारतीय जनता पार्टी की शहडोल संसदीय क्षेत्र प्रत्याशी तथा यहाँ की लोकप्रिय सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह 8 अप्रैल , सोमवती अमावस्या को भठिया देवी के दर्शन, पूजन करके जैतपुर विधानसभा क्षेत्र में अपना चुनाव प्रचार करेंगी।
सांसद सिंह सोमवार 8 अप्रैल 2024 को जैतपुर विधानसभा अन्तर्गत भठिया देवी मन्दिर में दर्शन करने पहुंचेगीं। यहाँ पूजा करने के बाद वे रसमोहनी, अमहा, बरगंवा, साखी, बिरौडी, जैतपुर, खम्हरिया, झींकबिजुरी, दर्शिला, भूमकार, बिलटुकुरी, टेंघा, सेमरिया, केशवाही, गिरवा और रामपुर में यहाँ के प्रबुद्ध लोगों से सम्पर्क करेंगी और उनसे विजय का आशीर्वाद प्राप्त करेंगी ।

More Stories
नई दिल्ली21मार्च26* विधानसभा चुनावों के बाद पेट्रोल, डीजल और LPG गैस सिलेंडरों के दामों में तेजी से इजाफा होगा-राहुल गाँधी
कौशाम्बी 21 मार्च 26*सीएम.युवा के लाभार्थियों को डिप्टी सीएम ने ट्रैक्टर संचालित मोबाइल यूनिट किया प्रदान*
कौशाम्बी 21 मार्च 26*ब्लॉक प्रमुख ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र आवास की चाबी किया प्रदान*