अनूपपुर02जनवरी25*महाप्रबंधक बिलासपुर मुख्यालय व मंडल स्थित विभिन्न कार्यालयों और कार्यों का निरीक्षण किया ।
अनूपपुर (मध्य प्रदेश, राजेश शिवहरे)बिलासपुर- 02 जनवरी 2025
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरूण प्रकाश ने आज बिलासपुर मुख्यालय एवं मंडल स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद किया ।
इसी कड़ी में सर्वप्रथम महाप्रबंधक तरूण प्रकाश ने बिलासपुर मंडल सभागार में मंडल रेल प्रबंधक और मंडल के शाखा अधिकारियों के साथ बैठक की । इस बैठक में उन्होंने बिलासपुर मंडल में चल रहे रेल विकास कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
इसके बाद महाप्रबंधक ने बिलासपुर मंडल कंट्रोल कार्यालय का निरीक्षण किया । उन्होंने कंट्रोल में कार्यरत अधिकारियों एवं कंट्रोलर से संवाद कर उनके कार्यों की जानकारी ली और बेहतर संचालन के लिए दिशा-निर्देश दिए ।
अंत में, तरूण प्रकाश ने बिलासपुर मुख्यालय स्थित निर्माण संगठन कार्यालय का भी निरीक्षण किया । उन्होंने वहां कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की ।
महाप्रबंधक ने इन निरीक्षणों के दौरान रेलवे कार्यों में और अधिक दक्षता और प्रगति लाने पर जोर दिया । उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके प्रयासों के लिए सराहा और उन्हें भविष्य में बेहतर परिणाम देने के लिए प्रेरित किया ।
More Stories
Riva24 सितंबर 26*APS यूनिवर्सिटी का एक और कांड, बायोटेक के छात्रों से इंटर्नशिप-प्रोजेक्ट के नाम पर 1800 तक वसूली,
कन्नौज24 सितंबर 26*पीड़ितों को तुरंत राहत: DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में 10 मामलों को मिली मंजूरी……!!*
भोपाल 24 सितंबर 26*मिशन-2028 की तैयारी : संघ के ‘संकटमोचक’ चंद्रशेखर बने मप्र भाजपा के नए संगठन महामंत्री*