अनूपपुर 30 अक्टूबर 24*दूरस्थ आदिवासी बाहुल्य ग्राम बड़हर में समाजसेवी संस्था के साथ कोतवाली पुलिस अनूपपुर ने जरूरतमंदों में किया मिष्ठान एवं वस्त्र वितरण
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)30 अक्टूबरपुलिस उपमहानिरीक्षक शहडोल रेंज,शहडोल सविता सुहाने जी की अध्यक्षता वाली समाजसेवी संस्था उषाॅंकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट, शाखा शहडोल के सदस्यों के साथ पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान जी के निर्देशन में थाना कोतवाली अनूपपुर पुलिस स्टाफ द्वारा हर घर दीवाली कार्यक्रम के अंतर्गत थाना कोतवाली के अंतर्गत आने वाले अमरकंटक रोड पर पहाड़ियों की गोद में बसे दूरस् आदिवासी बाहुल्य ग्राम बडझर में करीब 50 जरूरतमंद बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को दीपावली पर्व पर मिष्ठान एवं नवीन वस्त्र वितरण किया जाकर दीपावली पर्व मनाया गया।
पुलिस उपमहानिरीक्षक शहडोल रेंज शहडोल सविता सुहाने जी के निर्देशन एवं सहयोग से उषाॅंकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य पवन कुमार मिश्रा, अरुण तिवारी, दिलीप साकेत, नागेंद्र शर्मा एवं धनराज सिंह सभी निवासी शहडोल के साथ टी. आई.कोतवाली अरविंद जैन, सहायक उप निरीक्षक सुखी नंदन यादव , आरक्षक प्रकाश तिवारी, आरक्षक प्रवीण भगत के द्वारा थाना कोतवाली अंतर्गत अमरकंटक रोड पर दूरस्थ पहाड़ियों की गोद में बसे आदिवासी बाहुल्य ग्राम बड़हर में पहुंचकर बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्ग लोगों के बीच मिष्ठान एवं नवीन वस्त्रो का वितरण किया गया।
More Stories
कानपुर नगर 15 सितंबर 26*नवनिर्मित थाना बिल्हौर का पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने किया उद्घाटन एवं निरीक्षण*
पूर्णिया बिहार 15 सितंबर 26 *सीमांचल का सितारा डूबा : जनाब अब्दुल ज़लील मस्तान सुपुर्द-ए-खाक*
पूर्णिया बिहार 15 सितंबर 26 *जिलाधिकारी ने किया सहयोग शिविर का निरीक्षण