February 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अनूपपुर 25 जून 24*रेस्ट हाउस में मिला कोबरा नांग*

अनूपपुर 25 जून 24*रेस्ट हाउस में मिला कोबरा नांग*

अनूपपुर 25 जून 24*रेस्ट हाउस में मिला कोबरा नांग*
*बाल-बाल बचे महिला एवं केयरटेकर,सर्पप्रहरियों शशिधर अग्रवाल ने देर रात किया दोनों कोबरा नांग का रेस्क्यू*

अनूपपुर (ब्यूरो राजेश‌‌ शिवहरे)25जूनसोमवार एवं मंगलवार की मध्य रात्रि बरबसपुर एवं राजेंद्रग्राम में दो अलग-अलग स्थान में अचानक कोबरा नाग जैसा जहरीला सांप घुसने पर महिला एवं केयरटेकर बाल-बाल बचे इस दौरान महिला को जिला अस्पताल अनूपपुर में उपचार के लिए ले जा कर दिखाया गया सांप की सूचना सर्पप्रहरियों को मिलने पर देर रात दोनों स्थानों से अत्यंत जहरीले कोबरा नांग का सर्पप्रहरियों द्वारा रेस्क्यू किया गया है जिसे मंगलवार की दोपहर स्वतंत्र विचरण हेतु जंगल में छोड़ दिया गया है।
संबंध में जिला मुख्यालय अनूपपुर की सामाजिक कार्यकर्ता,वन्यजीव संरक्षक एवं सर्पप्रहरी शशिधर अग्रवाल ने बताया कि सोमवार एवं मंगलवार की मध्य रात जिला मुख्यालय से 4 किलोमीटर दूर स्थित बरबसपुर गांव में देवकरण सिंह के पक्के मकान के अंदर जहां उनकी पत्नी श्रद्धा सिंह पलंग पर सो रही थी तभी अचानक एक चार फिट लंबा कोबरा नांग पैर के पास से छूता हुआ जमीन पर आ गया जिसे अचानक देखकर श्रद्धा घबड़ा कर हो-हल्ला की इस दौरान परिजनों द्वारा श्रद्धा सिंह को अत्यंत घबराए जाने पर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाते हुए घर के सभी दरवाजा बंद कर कर शशिधर अग्रवाल एवं छोटेलाल यादव को सूचना दी गई जिस पर मंगलवार की सुबह 2:30 बजे छोटेलाल यादव बरबसपुर निवासी देवकरण सिंह के घर के अंदर कोने में बैठे 4 फीट लंबे कोबरा नाग का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया वहीं पुष्पराजगढ़ तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार कौशलेंद्र मिश्र जो लोक निर्माण विभाग राजेंद्रग्राम के विश्रामगृह में ठहरे हुए हैं की डायनिंग हॉल कमरे में जमीन में सो रहे 50 वर्षीय करे केयरटेकर जमुना सिंह परस्ते के पैर के पास से एक कोबरा नांग निकल कर कोने में बैठकर फुफकार रहा था जिसकी आहट सुनकर जमुना सिंह उठ कर देखने बाद घबराकर बाहर निकल कर नायब तहसीलदार मिश्रा एवं अन्य को जानकारी दी जिसकी सूचना पर सर्पप्रहरी शशिधर अग्रवाल जो बेलियाफाटक के तिपान नदी के समीप दो हाथियों के विचरण पर नजर बनाए रखते हुए वनविभाग एवं ग्रामीणों के साथ स्थल पर रहे हैं को सूचना मिलने पर अकेले मोटरसाइकिल से देर रात राजेंद्रग्राम में स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह पहुंचकर डायनिंग हॉल कमरे के कोने में बैठे चार फिट लम्बे अत्यंत जहरीले कोबरा नांग सांप का सफलता पूर्वक रेस्क्यू करते हुए मंगलवार की दोपहर 3 कोबरा नाग के साथ दो दिनों के मध्य पकड़े गए विभिन्न प्रजाति के साथ सांपों को स्वतंत्र विचरण हेतु जंगल में वन कर्मचारियों के समक्ष छोड़ा गया।
वर्षा काल प्रारंभ होते ही जहरीले जीव-जंतु व्यापक पैमाने पर खाने की तलाश में निकल कर भोजन की तलाश करते हुए नागरिकों के कच्छे एवं पक्के मकान में प्रवेश कर जाते हैं ऐसे समय में आमजनों को सुरक्षित रहने,बगैर रोशनी अन्य तरह के प्रकाश के माध्यमों के बिना ना चलने जैसी सावधानियां बरतनी चाहिए यदि कहीं कोई सर्पदंश की घटनाएं होती है तो पीड़ित को तत्काल किसी भी माध्यम,संसाधन के जिला,सामुदायिक या प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ले जाकर परीक्षण एवं उपचार कराया जाना चाहिए ऐसे समय में तीव्रता से कार्य करने की आवश्यकता रहती है।

Taza Khabar