अनूपपुर 05 अक्टूबर 24*अमरकंटक के कल्याण सेवा आश्रम में नवरात्रि पर्व पर विशेष होती है साज सज्जा
अनूपपुर (ब्यूरोराजेश शिवहरे 5 अक्टूबर )मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर मां भगवती शक्ति देवी दुर्गा जी की विशेष पूजन अर्चन किया जाता है ,आश्रम में स्थित मंदिर प्रांगण व आश्रम को विशेष तौर पर सजाया जाता है,कल्याण सेवा आश्रम से जुड़े सैकड़ों भक्तो का आवागमन इस विशेष पर्व पर होता है ।
वीतराग तपस्वी बाबा कल्याण दास जी स्वतः मंदिर में संध्या कालीन 51 दीपो की महाआरती करते हैं तथा प्रबंधन्यासी स्वामी हिमांद्री मुनि जी खड़ग आरती करते नजर आएंगे, आश्रम में रात्रि निशा हवन होता है,108 काशी के मूर्धन्य ब्राम्हणों द्वारा नित्य दुर्गा सप्तशती पाठ , पूजन , आराधना की जाती है । इस तरह नवरात्रि महोत्सव को कल्याण सेवा आश्रम में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाता है ।
More Stories
बेंगलुरु 13 नवम्बर 26*वंदे भारत से जुड़ेगी दक्षिण भारत की विकास यात्रा, पर्यटन और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति
कानपुर नगर 13 नवम्बर 26*छठ पूजा पर्व के दृष्टिगत डीसीपी पश्चिम द्वारा विभिन्न पूजा स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा,
मेरठ 13 नवम्बर 26*अनाथ बेटी की चाय की दुकान के आगे दबंगई से खड़ी की बस, व्यापार मंडल के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने दिलाया इंसाफ