हाजीपुर 17 मार्च 26*डीडीयू मंडल के बघोई कुसा-जाखिम-रफीगंज सेक्शन पर ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग (ABS) की कमीशनिंग*
___________________________________
डेहरी रोहताससे संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻
हाजीपुर-17.03.2026
डीडीयू मंडल के ग्रैंड कॉर्ड सेक्सन के 18.7 किमी लंबे बघोई कुसा-जाखिम -रफीगंज सेक्शन में दिनांक 16.03.2026 को ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग (ABS) चालू कर दी गई है। इस कार्य में 4 स्टेशनों यानी पुसौली, बधोई कुसा, जाखीम एवं रफीगंज स्टेशनों के इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव किए गए । साथ ही 04 ऑटो हट्स की कमीशनिंग की गयी जिसमें चार समपार फाटक – 20, 21, 22 और 24 को इंटरलॉक करना शामिल था। सिग्नलिंग के सभी कॉम्प्लिमेंट जैसे आईपीएस, डाटा लॉगर, मेंटेनेंस फ्री अर्थिंग, क्लास-ए लाइटनिंग प्रोटेक्शन सिस्टम, ऑटोमैटिक फायर डिटेक्शन और अलार्म सिस्टम, ईएलडी आदि उपकरण लगाए गए हैं।
इसके कमीशनिंग के साथ, पं.दीनदयाल उपाध्याय मंडल के 113 रूट किमी पर ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य पूरा हो गया है। इससे ट्रेनों के संरक्षित एवं त्वरित आवागमन में मदद मिलेगी ।
(सरस्वती चन्द्र)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

More Stories
जौनपुर2मई26*सनसनी: बारात जा रहे दूल्हे की सरेआम गोली मारकर हत्या
मुम्बई2मई26*मुंबई–पुणे एक्सप्रेसवे का मिसिंग लिंक टनल प्रोजेक्ट गिनीज विश्व रिकॉर्ड में दर्ज,
पीलीभीत2मई26*चपरासी इल्हाम उर्र रहमान शम्सी को करोड़ों रुपये के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है