September 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

हाजीपुर 13 सितंबर2026,अखिल भारतीय रेलवे खानपान लाईसेंसीज वेलफेयर एसोसिएशन की एक विचार विमर्श सभा का आयोजन किया

हाजीपुर 13 सितंबर2026,अखिल भारतीय रेलवे खानपान लाईसेंसीज वेलफेयर एसोसिएशन की एक विचार विमर्श सभा का आयोजन किया

हाजीपुर 13 सितंबर2026,अखिल भारतीय रेलवे खानपान लाईसेंसीज वेलफेयर एसोसिएशन की एक विचार विमर्श सभा का आयोजन किया

अखिल भारतीय रेलवे खानपान लाईसेंसीज वेलफेयर एसोसिएशन की एक विचार विमर्श सभा का आयोजन किया गया।सभा की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रामारंजन सिंह ने की ।
सभा में पूर्व मध्य रेल के सभी मंडलों के लगभग 58 सदस्यों ने भाग लिया ।
सभा में सर्वप्रथम पूर्व मध्य रेल के नए जनरल मैनेजर श्री डिम्पी गर्ग को प्रस्ताव पास कर कार्यभार संभालने पर बधाई देते हुए कहा गया है कि एसोसिएशन महाप्रबंधक महोदय को पूरा सहयोग देगी।
अध्यक्षता कर रहे उपाध्यक्ष श्री रामारंजन ने एसोसिएशन के सदस्यों की ओर से नवागंतुक महाप्रबंधक महोदय का तहे दिल से अभिनंदन, वंदन और स्वागत किया।
सभा को ऑन लाइन सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र गुप्ता ने कहा कि हमारे सामने सबसे बड़ी समस्या रोजी – रोजगार को बचाए रखना है क्योंकि रेलवे बोर्ड ऐसी खान पान नीति लेकर आया है जिससे पुराने खान पान लाइसेंसियों का रोजगार छिन जाएगा जिसके खिलाफ हम कोर्ट से स्थगन आदेश लेकर आए है।कोर्ट में मजबूती से पक्ष रखने के लिए एसोसिएशन के प्रत्येक सदस्य को एकजुट होकर अपनी एकता का प्रदर्शन करना होगा।
रेलवे में वर्षों से चलते आ रहे छोटे ठेकेदारों को जोकि ट्रॉली, स्टॉल, खोमचा, छाबा आदि के माध्यम से रेल यात्रियों की शिकायत रहित सेवा करते हुए अपने परिवारों का भरण पोषण कर रहे है उसको भी रेलवे छिनने पर उतारू हो गया है। ये छिन जाने से हजारों लोग भुखमरी के शिकार हो जाएंगे । इसी चिंता के वातावरण में सभा का आयोजन किया गया।
सदस्यों ने कहा कि हम वर्षों पुराने रोजगार को बचाने के लिए एसोसिएशन को हर तरह से मजबूत करेंगे और हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। सभा को रामारंजन सिंह,अजय शंकर, शम्भू कुमार उरांव, नंदेश कुमार सिंह, दीपक सिंह, शिवनाथ राय, सुरेंद्र राम आदि ने संबोधित किये।

Taza Khabar