हल्द्वानी15अगस्त26*स्वतंत्रता दिवस पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद ने किया ध्वजारोहण
राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी
हल्द्वानी*स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज 15 अगस्त 2026 को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद की ओर से गुरुनानक मार्केट, हल्द्वानी स्थित प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता एवं स्वतंत्रता की रक्षा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर एवं मोहन पाठक (उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय खेल परिषद) सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान वितरण कर स्वतंत्रता दिवस की खुशी मनाई गई।
कार्यक्रम में जगमोहन चिलवाल, राजकुमार केसरवानी, अजय कृष्ण गोयल, आफताब हुसैन, उमेश बेलवाल, केदार पलड़िया, गोपाल भट्ट, रमेश चन्द्र उपाध्याय, रजत पंत, नरेश चन्द्र भट्ट, बी.एस. रौतेला, राकेश जोशी, हरजीत सिंह चड्ढा, पंकज सुयाल, योगेश कांडपाल, विनय चौहान, अविनाश गोयल, दीपक रौतेला, संदीप भैसोड़ा, दिनेश नेगी, नरेश कांडपाल, किरण बोरा एवं सुश्री मुन्नी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्रहित, सामाजिक एकता और उत्तराखंड के विकास के लिए मिल-जुलकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का समापन सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।

More Stories
बड़ोदरा 7 सितंबर 26*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल गुजरात और महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।
जयपुर 7सितंबर 26*वार्ड 87 से बीजेपी प्रत्याशी प्रतिभा शर्मा की दावेदारी, जयपुर में बढ़ी राजनीतिक हलचल
અમદાવાદ, 7 સપ્ટેમ્બર 2026*અમદાવાદ ક્રિમીનલ કોર્ટસ બાર એસોસિએશન દ્વારા ‘સ્ટડી સર્કલ’નું આયોજન