बिग ब्रेकिंग
हल्द्वानी07नवम्बर*उत्तराखंड गौरव सम्मान 2022 से नवाजा जाएगा ।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सहित पांच दिग्गज हस्तियों को उत्तराखंड सरकार ने की इस बात की घोषणा।
सरकार ने पांच अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए पांच विभूतियों को पुरस्कार के लिए चुना है इसमें तीन को मरणोपरांत पुरस्कार के लिए किया गया है चयनित इस संबंध में शासन ने आदेश कर दिए हैं जारी।
प्रभारी सचिव सचिवालय प्रशासन विनोद कुमार सुमन के अनुसार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल के साथ ही भारतीय फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को जहां दिया जाएगा यह पुरस्कार , वहीं पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ रहे स्व. जनरल बिपिन रावत, कवि, लेखक और गीतकार रहे स्व.गिरीश चंद्र तिवारी, साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में स्व. वीरेन डंगवाल को मरणोपरांत प्रदान किया जाएगा यह पुरस्कार।
*प्रभारी सचिव के मुताबिक, उत्तराखंड गौरव सम्मान दिए जाने की तिथि, स्थान और समय बाद में अलग से किया जाएगा जारी* ……….
*गौरतलब है की उत्तराखंड गौरव सम्मान से इससे पहले पर्यावरण के क्षेत्र में डॉ.अनिल जोशी, साहसिक खेल के लिए बछेंद्री पाल, संस्कृति के लिए लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, साहित्य के क्षेत्र में रस्किन बांड को किया जा चुका है पुरस्कृत* ……*पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी को मरणोपरांत इस पुरस्कार के लिए किया गया था चयनित* …….
*जानकारी के अनुसार इस बार 9 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में एक कार्यक्रम में दिए जाएंगे यह पुरस्कार* ……….*पुरस्कार में एक लाख रुपये की सम्मान राशि, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न किया जाता है प्रदान* …….
*प्रदेश के स्थापना दिवस से 2021 में उत्तराखंड गौरव सम्मान की हुई थी शुरुआत*……..*अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी पांच शख्सियतों को दिया जाता है यह सम्मान* ……… *मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति करती है पुरस्कार के लिए नाम का चयन*…….

More Stories
मथुरा 25 मार्च 26 “MISSION SHAKTI”* फेज़ 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
पूर्णिया बिहार 25 मार्च 26 *कसबा में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा: हजारों महिलाएं एक ही रंग में दिखाएंगी भक्ति का रंग
पूर्णिया बिहार 25 मार्च26 *मां कामाख्या की महिमा अपरम्पार, पूर्णिया में राजकीय महोत्सव का भव्य आगाज़