हरिद्वार3अगस्त26*कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए मुस्तैद बी.ई.जी. रुड़की के गोताखोर*
हरिद्वार से कालूराम जयपुरिया, यूपीआजतक
*हरिद्वार, (गोपाल रावत) पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर बी.ई.जी. रुड़की के प्रशिक्षित सेना के गोताखोरों की दो टीमें गंगा के संवेदनशील घाटों पर 24 घंटे तैनात की गई हैं। प्रशासन के अनुसार, एक टीम हरिद्वार के हाथी पुल क्षेत्र में और दूसरी टीम रुड़की के सोलानी पार्क के पास तैनात है। गंगा में तेज बहाव और भारी भीड़ को देखते हुए ये गोताखोर हर आपात स्थिति के लिए तैयार हैं। आपदा प्रबंधन अधिकारी एवं कांवड़ कंट्रोल रूम प्रभारी मीरा रावत के समन्वय से टीमें कंट्रोल रूम के सीधे संपर्क में हैं।राहत दल का नेतृत्व सूबेदार कुलविंदर सिंह कर रहे हैं। उनकी टीम ने अब तक कई बार तत्काल कार्रवाई कर श्रद्धालुओं की मदद की है। अधिकारियों का कहना है कि सेना के जवानों की सतर्कता और अनुशासन के चलते हजारों शिवभक्त सुरक्षित रूप से गंगास्नान कर पा रहे हैं।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस और सेना के बीच बेहतर समन्वय से यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाया जा रहा है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने भी सेना के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि बी.ई.जी. रुड़की के जवानों की निस्वार्थ सेवा कांवड़ यात्रा में सुरक्षा का मजबूत आधार बनी है।*
More Stories
कौशाम्बी 21सितंबर 26*ब्लॉक स्तरीय सेवा संकल्प अभियान मेरे सपनों का भारत चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*
कौशाम्बी 21सितंबर 26*सरसवां ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन*
लखनऊ 21 सितंबर 26**योगी सरकार में यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था को मिली नई रफ्तार*