हरिद्वार20मई26*पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खण्डूरी को अंतिम विदाई, सीएम पुष्कर धामी ने दी श्रद्धांजलि
हरिद्वार*उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूरी का हरिद्वार में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई बड़े नेताओं ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
देखिए हरिद्वार से कालूराम जयपुरिया की यह रिपोर्ट, यूपीआजतक।
पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खण्डूरी को अंतिम विदाई देने के लिए हरिद्वार में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें सलामी दी। पूरे विधि-विधान और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार सम्पन्न हुआ।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भुवन चन्द्र खण्डूरी का जीवन ईमानदारी, अनुशासन और जनसेवा का प्रतीक रहा है। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
भुवन चन्द्र खण्डूरी ने उत्तराखंड की राजनीति में स्वच्छ छवि वाले नेता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है।
कैमरामैन के साथ कालूराम जयपुरिया,
यूपीआजतक, हरिद्वार।

More Stories
लखनऊ30अगस्त 26*हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या।
उन्नाव, 30 अगस्त 2026*उन्नाव में दिवंगत शिक्षकों को श्रद्धांजलि, TSCT ने बताई 268 करोड़ की सहायता
लखनऊ30अगस्त 26*_दक्षिणी जोन में सनसनीखेज वारदात, हिंदू वाहिनी के मंडल प्रभारी का शव बरामद*_