🆕️ उत्तराखंड/हरिद्वार…
हरिद्वार2अगस्त26*हरिद्वार में गंगनहर में डूबने से 4 कांवड़ियों की मौत, चंडीगढ़ के थे सभी युवक…
कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया।
हरिद्वार से कालूराम जयपुरिया की रिपोर्ट यूपीआजतक
हरिद्वार*ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में स्नान करते समय 4 युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतक सभी चंडीगढ़ के निवासी थे और कांवड़ लेकर हरिद्वार आए थे। पुलिस के अनुसार सुबह करीब 16 से 18 वर्ष के चारों युवक जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक अचानक गहरे गड्ढे में फंसकर डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसके तीन साथी भी पानी में कूद गए। गहराई और तेज बहाव का अंदाजा न होने के कारण चारों देखते ही देखते लापता हो गए। स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर जल पुलिस, स्थानीय पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद चारों के शव गंगनहर से बरामद कर लिए गए।प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गंगनहर में सिल्ट सफाई का काम चल रहा था, जिसकी वजह से जलस्तर सामान्य से कम था। इसी कारण श्रद्धालु बीच धारा तक चले गए थे
More Stories
नई दिल्ली 18 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 18 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें………
नई दिल्ली 18 सितंबर 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*