हरिद्वार16अगस्त26*कालूराम जयपुरिया के नाती आरुष ने हर की पौड़ी से कांवड़ उठाकर बिल्केश्वर महादेव का किया जलाभिषेक
एंकर इंट्रो:
हरिद्वार में सावन मास के पावन अवसर पर शिवभक्तों का उत्साह चरम पर है। इसी क्रम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के जिला सचिव कालूराम जयपुरिया के नाती आरुष ने आस्था और श्रद्धा के साथ हर की पौड़ी से कांवड़ उठाकर प्रसिद्ध बिल्केश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
वॉइस ओवर (VO):
धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान चारों ओर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंज रहे हैं। हिंदू धर्म में कांवड़ यात्रा और भगवान शिव के जलाभिषेक का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है।
इसी पावन परंपरा का निर्वहन करते हुए भाकपा जिला सचिव कालूराम जयपुरिया के नाती आरुष ने विधि-विधान से हर की पौड़ी से गंगाजल भरकर कांवड़ उठाई और बिल्केश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान आशुतोष की विधिवत पूजा-अर्चना व जलाभिषेक किया।
इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान कालूराम जयपुरिया के दामाद सतेंद्र जी, पुत्री बीना जी, पौत्र, परिवार के अन्य सदस्य तथा संतोष सिंह बिष्ट जी विशेष रूप से मौजूद रहे और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
साइन ऑफ / रिपोर्टर पीटीसी:
कालूराम जयपुरिया, यूपी आजतक, हरिद्वार।

More Stories
मथुरा 7 सितंबर26* फर्जी स्टाम्प पेपर तैयार कर गाड़ी बेचने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
कानपुर नगर 7 सितंबर 26*दवा कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बहू की भूमिका सामने आई
मुजफ्फरनगर7 सितंबर 26** सूत्रों के अनुसार हाउस अरेस्ट के बीच पुलिस को गच्चा देकर सहारनपुर रवाना हुए सांसद हरेंद्र मलिक,,,,