*हरिद्वार22 नवंबर 26*IB के SP सीपी नौटियाल को उनके ही ड्राइवर ने मारी गोली,अस्पताल में भर्ती; आरोपी गिरफ्तार*
हरिद्वार *उत्तराखंड के हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आई है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के SP सीपी नौटियाल को उनके ही ड्राइवर विनोद नेगी ने गोली मार दी। घटना में SP घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी ड्राइवर विनोद नेगी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, गोली SP के माथे के पास से होकर निकली। घायल अधिकारी को प्राथमिक उपचार के बाद ऋषिकेश स्थित एम्स रेफर किए जाने की खबर है। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 22 नवंबर26 *पूर्णिया में अपराधियों की अब खैर नहीं, SSP ने किया सख्त ऐलान*
पूर्णिया बिहार 22 नवंबर 26 पूर्णिया में फिर जलेगा काशी जैसा दीपोत्सव*
नई दिल्ली 22 नवम्बर 26*संसद का मानसून सत्र बना इतिहास का नया रिकॉर्ड,