हरदोई8जुलाई25*सावन में कांवर यात्रा के लिए गाइडलाइन जारीः डीजे की ऊंचाई 10 फीट से ज्यादा नहीं, अमर्यादित गाने बजाने पर होगी कार्रवाई
हरदोई से मोहित कुमार गुप्ता यूपीआजतक ✍️
पिहानी में कांवर यात्रा को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीओ हरियावा अजीत चौहान, कोतवाल विद्या सागर पाल और ट्रैफिक इंस्पेक्टर हरिनाथ यादव मौजूद रहे।
कमेटी ने कांवर यात्रा के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। डीजे पर अमर्यादित गानों पर प्रतिबंध लगाया गया है। डीजे की ऊंचाई जमीन से 10 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आयोजकों को ट्रॉली को डबल जोड़कर चलाने की अनुमति नहीं दी गई है। यह निर्णय दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लिया गया है।
अगर कोई व्यक्ति डीजे को लेकर जबरदस्ती या बहस करता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करना होगा। ऐसा न करने पर आयोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*