हरदोई27जनवरी25*बैंकों में पुलिस ने की चेकिंग, चेक किए सुरक्षा उपकरण
स्टेट बैंक में चेकिंग करती कोतवाली पिहानी पुलिस – फोटो
पिहानी से यूंपीआजतक रिपोर्टर अनिल गुप्ता
एसपी के आदेश पर पिहानी में सघन बैंक और वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने बैंकों में मिले संदिग्धों की तलाशी ली। उनके आने की वजह पूछी। शक होने पर आईडी चेक कर संबंधित गांव और कसबे के प्रधान आदि से सत्यापन किया। तब उसे जाने दिया। बैंकों के बाहर खड़ी बाइक के लॉक आदि भी चेक किए। पुलिस की इस कार्रवाई से बैंकों और आसपास खड़े लोगों में हड़कंप मचा रहा।
एसपी के निर्देश परप्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी ने भारतीय स्टेट बैंक , बैंक ऑफ़ इंडिया, एचडीएफसी बैंक आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने बैंकों में खड़े संदिग्धों से पूछताछ की। पासबुक आदि देखी। बेवजह खड़े लोगों को फटकार लगाई। उनकी आईडी चेक कर संबंधित गांव कसबे के प्रधान आदि से सत्यापन कराया। उसके बाद ही उसे जाने दिया। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरा, सायरन आदि सुरक्षा उपकरण भी जांचे। सुरक्षा गार्डों को भी अलर्ट रहने के साथ ही जरूरी टिप्स दिए। इसके बाद वाहनों की चेकिंग की। बिना हेलमेट बाइक चलाते लोगों का चालान कर जुर्माना वसूला। इस मौके पर उप निरीक्षक शुभम मिश्रा, राजेंद्र यादव, विशाल , विश्वनाथ प्रताप आदि, पुलिसकर्मी मौजूद रहे

More Stories
लखनऊ15 फ़रवरी 26*सपा का बढ़ता कुनबा, दर्जनों नेताओं की सपा में एंट्री…
टी-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीतः 61 रन से हराया; ईशान के 77 रन बनाए, इंडिया सुपर-8 में जगह बनाई*
कौशाम्बी 15 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें