कानपूर नगर27जनवरी25*सीआईएसएफ पनकी ने धूमधाम से मनाया 76वां गणतंत्र दिवस*
पनकी पावर हाउस नव निर्माण 660 मेगा वाट इकाई के सीआईएसएफ ग्राउंड में 76वां गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में सीआईएसएफ इकाई पीटीपीएस पनकी के इकाई प्रभारी श्री प्रशांत द्विवेदी (उप-कमाण्डेन्ट) की उपस्थिति में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक श्री गोविन्द कुमार मिश्रा के द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा परेड दवारा राष्ट्रीय सलामी दी गई। ध्वजारोहण के उपरांत पनकी मुख्य अतिथी द्वारा परेड निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात परेड कमांडर उपनिरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में 5 मजबूत टुकड़ियों के साथ बहुप्रतीक्षित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया जिसमे सी आई एस एफ जवानों के अतिरिक्त विद्युत परिषद इंटर कालेज के बच्चों ने भाग लिया।इसके ऊपरान्त मुख्य महा प्रबंधक दवारा सभा को संबोधित करते हुए गणतंत्र तथा संविधान की महत्ता को बताया। इसके अतिरिक्त इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा सीआईएसएफ कर्मियों द्वारा कुशलता एवं दक्षता का प्रदर्शन करते हुए एक उच्च मानक वीआईपी सेक्युरिटी डेमो का प्रदर्शन किया गया।

More Stories
भागलपुर25जुलाई26*भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*
भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*
सुल्तानपुर25जुलाई26*सुलतानपुर में सपा का बड़ा दांव: तेज-तर्रार नफीसा खातून बनीं समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष*