हरदोई22जुलाई25*पिहानी में अवैध डबल डेकर बसों का संचालन जारीः
गोपामऊ-दिल्ली रूट पर कम किराए में चल रही बसें, रोडवेज को हो रहा नुकसान
मोहित कुमार गुप्ता यूपीआज तक ✍️
हरदोई के पिहानी कस्बे में पुलिस कार्रवाई के बावजूद अवैध डबल डेकर बसों का संचालन रुक नहीं रहा है। गोपामऊ से दिल्ली जाने वाली ये बसें पिहानी कस्बे से होकर गुजर रही हैं। परिवहन विभाग की लापरवाही से रोडवेज को लगातार नुकसान हो रहा है।
रोडवेज और प्राइवेट बसों के किराए में बड़ा अंतर है। गोपामऊ से दिल्ली तक रोडवेज का किराया 675 रुपए है। वहीं प्राइवेट डबल डेकर बसें 300 से 400 रुपए में यात्रियों को दिल्ली पहुंचा रही हैं। कम किराए के कारण यात्री रोडवेज की बजाय इन बसों में सफर कर रहे हैं।
प्राइवेट बसों में न तो फिटनेस है और न ही चालक-परिचालक के दस्तावेज। बस खराब होने पर यात्रियों को बीच रास्ते में छोड़ दिया जाता है। जबकि रोडवेज में टिकट के साथ बीमा और अन्य सुविधाएं मिलती हैं। बस खराब होने पर किराया वापसी या दूसरी बस की सुविधा दी जाती है।
आज पिहानी कस्बे में पुलिस चौकी के सामने से दो अवैध बसें (UP 15 ET 9169 और UP 15 DT 9811)
ओवरलोड होकर गुजरीं। रोजाना करीब 6 ऐसी बसें चल रही हैं। इससे परिवहन निगम को प्रतिदिन लाखों का नुकसान हो रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि परिवहन विभाग और पुलिस अगर मिलकर नियमित कार्रवाई करें, तो यह समस्या हल हो सकती है

More Stories
मथुरा 25 मार्च 26 “MISSION SHAKTI”* फेज़ 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
पूर्णिया बिहार 25 मार्च 26 *कसबा में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा: हजारों महिलाएं एक ही रंग में दिखाएंगी भक्ति का रंग
पूर्णिया बिहार 25 मार्च26 *मां कामाख्या की महिमा अपरम्पार, पूर्णिया में राजकीय महोत्सव का भव्य आगाज़