हरदोई18मई26*सरकारी बोरों में चल रहा था गेहूं का खेल! हरदोई मंडी में छापेमारी से मचा हड़कंप
हरदोई की नवीन गल्ला मंडी में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एसडीएम सदर मयंक कुंडू ने अचानक छापेमारी कर दी। मंडी सचिव कार्यालय के पास स्थित एक दुकान और आसपास के क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में सरकारी बोरियों में भरा गेहूं बरामद हुआ। मौके पर कुछ बोरियों पर पीसीएफ की मोहर भी लगी मिली, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया। कार्रवाई के दौरान मंडी में मौजूद व्यापारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।प्रशासन को शिकायत मिली थी कि कुछ निजी लोग सरकारी बोरों का इस्तेमाल कर गेहूं की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। शिकायत के आधार पर एसडीएम स्वयं जांच करने मंडी पहुंचे। जांच के दौरान वहां सैकड़ों की संख्या में गेहूं से भरे बोरे पाए गए। कई बोरियों पर वर्ष 2026-27 का चिन्ह और सरकारी संस्थाओं की मोहरें भी मिलीं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि सरकारी बोरों का उपयोग कर गेहूं को अवैध तरीके से इधर-उधर बेचा जा रहा था।छापेमारी के दौरान करीब 450 से 500 बोरे कब्जे में लिए गए। इनमें से कई बोरियों में गेहूं भरा हुआ था।
*निजी लोग सरकारी बोरों में गेहूं खरीदकर उसे दूसरे केंद्रों या बाजारों में बेचने का काम कर रहे थे*
प्रशासन ने सभी बोरों को जब्त कर मंडी सचिव के सुपुर्द कर दिया है। मंडी सचिव कार्यालय के बाहर बड़ी मात्रा में सरकारी बोरे मिलने के बाद कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई। प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि ये बोरे आखिर किसके थे और इन्हें मंडी तक कौन लेकर आया।एसडीएम मयंक कुंडू ने बताया कि मामले की गहन जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया कुछ निजी लोग सरकारी बोरों में गेहूं खरीदकर उसे दूसरे केंद्रों या बाजारों में बेचने का काम कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जांच में अनियमितता और भ्रष्टाचार की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
छापेमारी से पहले मंडी परिसर में मारपीट की सूचना भी सामने आई थी। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि घटना उनके पहुंचने से पहले की है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जरूरत पड़ने पर मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। फिलहाल मार्केटिंग विभाग की ओर से तहरीर तैयार की जा रही है और संदिग्ध लोगों की भूमिका खंगाली जा रही है।

More Stories
लखनऊ19अगस्त26* ग्राम पंचायत अधिकारी के 1,468 पदों का अंतिम रिजल्ट*
लखनऊ19अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर19अगस्त26*हैलेट में ढाई माह से मेडिकल ठप, आश्वासन के नाम पर औपचारिकता