March 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

हरदोई16जून25*सीएनजी पंप पर हुआ विवादः सुरक्षा के लिए गाड़ी से उतरने को कहा तो महिला ने दिखाई रिवॉल्वर,

हरदोई16जून25*सीएनजी पंप पर हुआ विवादः सुरक्षा के लिए गाड़ी से उतरने को कहा तो महिला ने दिखाई रिवॉल्वर,

हरदोई16जून25*सीएनजी पंप पर हुआ विवादः सुरक्षा के लिए गाड़ी से उतरने को कहा तो महिला ने दिखाई रिवॉल्वर, तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

हरदोई से मोहित कुमार गुप्ता यूपीआजतक ✍️

हरदोई के बिलग्राम थाना क्षेत्र में एक सीएनजी पंप पर विवाद का मामला सामने आया है। 15 जून 2025 को सीएनजी पंपकर्मी रजनीश कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि जब उन्होंने सुरक्षा कारणों से ग्राहकों को गाड़ी से उतरने को कहा, तो शाहाबाद के मोहल्ला गिगियानी निवासी सुरीश खान उर्फ अरीबा ने लाइसेंसी रिवॉल्वर दिखाकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इस दौरान एहसान खान और उनकी पत्नी हुस्नबानो ने भी पंपकर्मी से कहासुनी की।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 115(2)/352/351 (3) बीएनएस और धारा 30 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों को धारा 35(3) के तहत नोटिस जारी किया। साथ ही 32 बोर की लाइसेंसी रिवॉल्वर और 25 जिंदा कारतूस बरामद कर लिए।

मामले की जांच थाना प्रभारी राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में उप-निरीक्षक अक्षय मलिक, कांस्टेबल शिवकुमार और महिला कांस्टेबल नंदिनी की टीम कर रही है।

Taza Khabar