August 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

हरदोई16जून25*धोबीया आश्रम में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रमः 2 दिसंबर को धोबीया दिवस घोषित

हरदोई16जून25*धोबीया आश्रम में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रमः 2 दिसंबर को धोबीया दिवस घोषित

हरदोई16जून25*धोबीया आश्रम में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रमः 2 दिसंबर को धोबीया दिवस घोषित, स्वच्छता और संस्कृति रक्षा का संकल्प

हरदोई से मोहित कुमार गुप्ता की खास खबर यूपीआजतक 

हरदोई*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, खंड हरियावा के आवाहन पर धोबिया आश्रम में पर्यावरण जागरूकता एवं संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड कार्यवाह सिद्धांत जी ने की। खंड संचालक महेश जी एवं जिला पर्यावरण प्रमुख दीप्तवर्ण जी ने मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और सैकड़ों स्वयंसेवक शामिल हुए। प्रमुख उपस्थिति में सह खंड कार्यवाह शैलेंद्र जी, मण्डल कार्यवाह अनुज जी, शारीरिक प्रमुख अरुण जी और अन्य पदाधिकारी थे। राष्ट्रीय सेविका समिति की दिव्या दीक्षित और नित्या दीक्षित भी मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया। आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं से अपनी थाली, गिलास या पत्तल साथ लाने का आग्रह किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री शशांक जी और ग्राम प्रधान ने साफ सफाई कर प्लास्टिक मुक्त आश्रम बनाने के लिए लोगो को जागरूक किया और दुकानदारों से भी बात चीत कर प्लास्टिक मुक्त आश्रम बनाने के लिए सहयोग करने की बात कही बही आश्रम में डस्टबिन, शौचालय और बैठने की व्यवस्था जल्द करवाने का आश्वासन दिया।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शशांक सिंह ने
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के साथ मिलकर साफ सफाई कर जागरूक किया और दुकानदारों से संवाद स्थापित कर प्लास्टिक मुक्त आश्रम बनाने की अपील की ।

कार्यक्रम के बाद सभी ने 30 मिनट का श्रमदान किया। इस दौरान आश्रम की सफाई, कचरा संग्रहण और झाड़ियों की कटाई की गई। संघ के पर्यावरण विभाग ने धोबीया आश्रम को तपोभूमि बताते हुए इसकी प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर जोर दिया। कार्यक्रम में 2 दिसंबर को धोबिया आश्रम दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है।

Taza Khabar