हरदोई14जून25*मोदी सरकार के 11 साल: गोपामऊ मंडल में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन, सरकारी योजनाओं की समीक्षा
हरदोई से मोहित कुमार गुप्ता यूपीआजतक ✍️
गोपामऊ मंडल में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में सरकार की विभिन्न योजनाओं और भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में कई प्रमुख नेताओं ने भाग लिया। जिला सह मीडिया प्रभारी सत्यम शुक्ला और गोपमाऊ के चेयरमैन वली मोहम्मद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह और पूर्व मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम में महामंत्री अनुराग द्विवेदी और दिनेश पाल की भी सक्रिय भागीदारी रही। मंडल उपाध्यक्ष राजीव भदौरिया, प्रभाकर मिश्रा, संदीप शुक्ला, स्वस्तिक प्रताप सिंह, नरेंद्र शर्मा और नफीस नेता सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। स्थानीय जनता ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

More Stories
नई दिल्ली 22 मार्च 26*भारत के लिए राहत की खबर: अमेरिका से आया एलपीजी गैस से भरा जहाज*
नई दिल्ली 22 मार्च 26❣️TOP 15 BREAKING NEWS ❣️
लखनऊ 22 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें……………….