हरदोई14जून25*धोबिया आश्रम में प्लास्टिक प्रदूषण से वनस्पति को खतराः
हरदोई से मोहित कुमार गुप्ता यूपीआजतक
RSS और पर्यावरण विभाग कल चलाएंगे स्वच्छता अभियान, श्रमदान की अपील
हरियावा खंड स्थित धोबिया आश्रम में पर्यटकों द्वारा फैलाई जा रही प्लास्टिक और कचरे से वनस्पति को नुकसान पहुंच रहा है। यह स्थिति आश्रम की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए चिंताजनक है।
इस समस्या के समाधान के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और पर्यावरण विभाग ने एक पहल की है। वे 15 जून 2025 को रविवार यानी कल की शाम 4 बजे पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।
कार्यक्रम के आयोजकों ने स्थानीय निवासियों और आसपास के क्षेत्रों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। प्रत्येक व्यक्ति से 15 मिनट का श्रमदान कर आश्रम को प्लास्टिक मुक्त बनाने में योगदान करने का आग्रह किया गया है।

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
बाँदा24अगस्त26* पुलिसकर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प
बाँदा24अगस्त26*राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने मांगी FIR