हरदोई13जून25*गोपामऊ विधानसभा में सड़क निर्माण की बड़ी योजनाः
पिहानी-जहानीखेड़ा समेत कई मार्गों का होगा चौड़ीकरण और नवनिर्माण
हरदोई से मोहित कुमार गुप्ता यूपीआजतक
हरदोई जिले की गोपामऊ विधानसभा में सड़क निर्माण कार्यों की नई योजना को मंजूरी मिल गई है। विधायक श्यामप्रकाश के प्रयासों से क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण मार्गों का नवनिर्माण और चौड़ीकरण किया जाएगा।
इस योजना में गोपामऊ-पिहानी रोड, मुरादपुर से गोपामऊ तक का मार्ग और पिहानी-जहानीखेड़ा मार्ग का चौड़ीकरण शामिल है। साथ ही लेहना-छतैंया मार्ग, पुरवा हफीजुद्दीनपुर से रायपुर मार्ग और धोबिया से बड़तला आश्रम मार्ग का नवनिर्माण भी किया जाएगा।
इससे पहले विधायक ने बूढ़ा गांव खटेली के जर्जर मार्ग के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। विधायक प्रतिनिधि अनुपम मिश्र बखरिया ने सोशल मीडिया पर इस योजना की जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पुल-पुलियों का निर्माण भी जल्द शुरू होगा। यह परियोजना क्षेत्र के विकास और यातायात सुविधाओं में सुधार के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
बाँदा24अगस्त26* पुलिसकर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प
बाँदा24अगस्त26*राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने मांगी FIR